अमित सिन्हा बने केंद्रीय राज्य मंत्री के एडिश्नल सेक्रेटरी,भारत सरकार ने जारी किया आदेश

बिलासपुर। भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय ने आदेश जारी कर मस्तूरी एसडीएम अमित सिन्हा को केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू का एडिश्नल प्रायवेट सेक्रेटरी नियुक्त किया है। भारत सरकार ने केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू की अनुशंसा पर सेवा शर्तों के अधीन प्रतिनियुक्ति पर केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री के निज स्टाफ में अपनी सेवाएं देंगे। जानकारी के अनुसार अमित सिन्हां संसदीय क्षेत्र बिलासपुर और छत्तीसगढ संबधी विभागीय विषयों के अलावा अन्य कार्यों को देखेंगे। 11 अक्टूबर को निर्माण भवन नई दिल्ली से अवर सचिव भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव को आदेश जारी कर अवगत कराया है।ऑफिस मेमोरेंडम में अमित कुमार सिन्हा एसडीएम मस्तूरी जिला बिलासपुर को केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का एपीएस नियुक्त करते हुए रिलीव करने का निर्देश दिया है।
