Blog

आतंक और अपराध के पीछे कांग्रेस का खूनी पंजा=सुशांत शुक्ला

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस अब अपराधियों के गिरोह में तब्दील हो रही

ज्यादातर कांग्रेसी पुलिस के गुंडा लिस्ट में

बिलासपुर्। बेलतरा के विधायक सुशांत शुक्ला ने कांग्रेस के खिलाफ तेज हमला करते हुए यह गंभीर आरोप लगाया है कि देश , प्रदेश मे जो भी हिंसक घटनायें हो रही है उसके पीछे कांग्रेस का हाथ है और सुनियोजित तरीके से संगठित गिरोहों के द्वारा कांग्रेस अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रही है ताकि चुनी हुई सरकारों को अस्थिर किया जा सके। विधायक श्री शुक्ला ने जिला भाजपा कार्यालय मे पत्रकारों से चर्चा करते हुए विपक्षी कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर जहर उगला और चेतावनी दी कि कांग्रेस यदि अपना रवैया नही बदलती है तो भाजयुमो कांग्रेस नेताओं के साथ दो दो हाथ करने से नही चुकेगी। श्री शुक्ला ने लोहाराडीह, बलोदा बाजार , सुरजपुर और दामाखेड़ा की घटनाओ की चर्चा करते हुए कहा कि इन घटनाओ मे भी कांग्रेस का ही हाथ है। बलौदाबाजार की घटना मे कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव समेत 100 से ज्यादा कांग्रेसी गिरफ्तार हैं। इनका अपराध इतना गंभीर है कि इनको किसी भी कोर्ट से जमानत नही मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा की घटना पर कबीर पंथियों के धर्म गुरु प्रकाश नाम साहेब ने फेसबुक समेत सोशल मीडिया मे स्पष्ट कहा है कि घटना का मुख्य आरोपी
कांग्रेसी है और घटना को राजनैतिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। श्री शुक्ला ने कांग्रेस के खिलाफ और क्या क्या आरोप लगाए।

बॉक्स

कांग्रेस की राष्ट्रीय स्तर की साजिश

विधायक सुशांत शुक्ला ने बताया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय स्तर की साजिश है। जिसके कारण घटना को अंजाम देते है। यही कारण है कि कांग्रेस बेवजह का तनाव उत्पन्न करती है।
इसी कारण प्रदेश में हालात और ज्यादा खराब हो रहे है।

बॉक्स

प्रदेश में ऐसी कई घटनाएं जिसमें कांग्रेस से जुड़े लोग शामिल

विधायक सुशांत शुक्ला ने बताया कांग्रेस अब अपराधियों की गिरोह में तब्दील हो रही है। जिसका जीता जागता उदाहरण प्रदेश की कई घटनाएं है जिसमें ज्यादातर आरोपी कांग्रेस से जुड़े हुए और पदाधिकारी है।

बॉक्स

ज्यादातर कांग्रेसी गुंडा लिस्ट में और कांग्रेस के चेहरे हो रहे बेनकाब

विधायक सुशांत शुक्ला ने बताया कि ज्यादातर कांग्रेसियों की गुंडा लिस्ट बनी है।और जितने भी लोग है इसमें कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए लोग ज्यादा है।जिनको बेनकाब किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *