Blog

इस साल धान खरीदी 14 नवम्बर से होगी

70 लाख क्विंटल से ज्यादा खरीदी करने का बनाया लक्ष्य

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने तैयारिया की शुरू

बिलासपुर। प्रदेश में इस साल धाम खरीदी 1नवंबर से नहीं बल्कि 14 नवम्बर से होगी। जिसकी तैयारिया शुरू हो चुकी है।

प्रदेश में हर साल धान खरीदी का काम 1 नवंबर में शुरू होता है।
लेकिन धान की नमी को देखते हुए प्रदेश में इस बार धान खरीदी की तिथि बढ़ा दी गई है। 1 नवंबर से लेकर 31 जनवरी 2025 तक धान खरीदी किया जायेगा । इसकी तैयारिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में मीटिंग और धान खरीदी केंद्र के अध्यक्षों और समितियों की बैठक भी शुरू हो चुकी है। बता दे कि बिलासपुर जिले 140 उपार्जन केंद्र है। जिसमे धान के रखरखाव और अन्य चीजों की व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। चूंकि पिछले साल 70 लाख क्विंटल धान की खरीदी हुई थी इसलिए इस बार उम्मीद की जा रही है कि धान खरीदी में बढ़ोतरी होगी। जिसके लिए अभी से पूरी तरह से व्यवस्थित किया जा रहा है।

नमी के कारण जल्द नहीं होगी खरीदी

सूत्र बता रहे है कि 1 नवम्बर से धान खरीदी की जाती थी लेकिन किसान इतनी जल्दी फसल लेकर खरीदी केंद्र नहीं आ पाते है और कोई आता भी है तो उनके धान में नमी बनी हुई रहती है।इसलिए 15 दिन बढ़ाया गया है। ताकि धान खरीदी अच्छे से हो सके।

पंजीयन करने पहुंच रहे किसान

समितियों में पंजीयन कराने किसान पहुंच रहे
है। और इस बार यह भी माना जा रहा है कि पिछले साल जिले में 1 लाख 32 हजार किसानों ने पंजीयन कराया था और 1 लाख 24 हजार किसानों ने धान खरीदी ने अपना बेचा था जबकि कुछ बचे किसानों का फसल नुकसान हुआ था। जिसके कारण किसानों ने धान खरीदी नहीं की थी। लेकिन इस बार उम्मीद है कि किसानों की संख्या बढ़ेगी और धान की भी आवक ज्यादा होगी।

क्या कहते है जिले के नोडल अधिकारी

राज्य सरकार के निर्देश पर इस साल धान खरीदी 14 नवम्बर से किया जा रहा है। इसके लिया पंजीयन भी शुरू करा दिया गया है। उम्मीद है कि इस साल पिछले साल का रिकॉर्ड टूटेगा और खरीदी ज्यादा होगी।

आशीष दुबे
नोडल अधिकारी
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *