एक साल में 20 हजार से ज्यादा लोगों ने बनवाए डीएल
महिलाएं भी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने ले रहीं रूचि
बिलासपुर। जिला परिवहन विभाग द्वारा 2023-24 में एक साल के भीतर 20 हजार 558 लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया गया है। 16 हजार 777 पुरूष और 3 हजार 781 महिलाओं के नाम लाइसेंस बनाए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के तुरंत लोगों को लर्निंग लाइसेंस उपलब्ध कराया जाता है। फिर एक माह बाद विभाग में फीस जमा किया जाता है और टेस्ट ड्राइव की परीक्षा ली जाती है। टेस्ट में पास होने के बाद स्थाई लाइसेंस जारी किए जाते हैं।
यातायात विभाग और जिला परिवहन विभाग द्वारा पूरे साल यातायात नियम का पालन करने व ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है। स्कूल, कॉलेजों से लेकर अन्य संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित कर लाइसेंस बनवाने के लिए युवाओं को प्रेरित करते हैं। इसके अलावा जगह-जगह निशुल्क ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए शिविर का आयोजन किया जाता है। साल 2024 में एक साल के भीतर भारी वाहन चलाने के लिए हैवी लाइसेंस 1854 लोगों ने बनवाएं हैं। 16 हजार 777 पुरूष व 3 हजार 781 महिलाओं ने नॉन हैवी लाइसेंस बनवाएं हैं। इसके अलावा एक साल में 44 हजार 784 पुरूष, और 10 हजार 387 महिलाओ ंने पुराने लाइसेंस का निविनीकरण कराया है। बीते कुछ सालों से स्कूटी व चार पहिया वाहन चलाने वाली महिलाओं की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई हैं। इसलिए महिलाएं भी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में ज्यादा रूचि दिखा रही हैं। ज्यादातर शहर में रहने वाली युवती व महिलाएं ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन करती हैं। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली महिलाएं बहुत कम आवेदन करती हैं। अब विभाग द्वारा शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी के पुरूष व महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए जागरूक किया जाएगा।
वर्जन
वाहन चलाने वाले सभी लोगों को लाइसेंस बनवाना जरुरी है
वाहन चलाने वाले सभी लोगों को महिला व पुरूषों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना अनिवार्य हैं। बिना लाइसेंस के वाहन चलाने वालों पर लगातार कानूनी कार्रवाई चलती रहेगी। हर साल लाइसेंव बनवाने वालों की संख्या बढ़ रही है।
आनंदरूप तिवारी, वरिष्ट परिवहन अधिकारी बिलासपुर।