छत्तीसगढ़ को राष्ट्र की मुख्य धारा में कैसे जोड़े, और हिंदू समाज का मार्गदर्शन करने के लिए अखिल भारतीय संत समिति की बैठक हुई….

स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा-भारत विश्व युद्ध के मुहाने पर खड़ा है, वंदे भारत ट्रेन पर पथराव निंदनीय
अयोध्या में भाजपा की हार का कारण विदेशी ताकते, बनारस अयोध्या में 135 एनजीओ काम कर रहे थे, भाजपा के कार्यकर्ता समाज को समझाने में विफल रहे -जितेंद्रानंद
बिलासपुर। अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा है कि छत्तीसगढ़ एक ऐसा राज्य है, जो अपनी परंपरा संस्कृति से बहुत सभ्य है। परंतु छत्तीसगढ़ में भी राष्ट्र विरोधी नक्सली तत्व है एक पूरा रेंज नक्सली बेल्ट है। जब देश विश्व युद्ध के मुहाने पर खड़ा हो। छत्तीसगढ़ में जिस तरीके से वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया गया यह निंदनीय है। मोदी सरकार की तीसरी पारी में देश में 10 जगह में ट्रेन हादसे हुए हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ के संतों के साथ बैठकर हम छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय मुख्य धारा में कैसे जोड़े और हिंदू समाज का मार्गदर्शन करते हुए हम अपने हिंदू समाज को न्यूनतम नुकसान कैसे हो, और यह समाज बचा रहे इसी का चिंतन करने के लिए वे छत्तीसगढ़ में अखिल भारतीय संत समिति की बैठक लेने पहुंचे हैं। आज पीतांबरा पीठ सरकंडा में अखिल भारतीय संत समिति की कोर ग्रुप की बैठक हुई। जिसमें अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्र आनंद सरस्वती जी महाराज, अखिल भारतीय संघ समिति के केंद्रीय मंत्री महंत नरेंद्र दास जीअखिल भारतीय संत समिति धर्म समाज प्रांत अध्यक्ष महामण्डलेश्वर स्वामी सर्वेश्वरदास जी,अखिल भारतीय संत समिति धर्म समाज छत्तीसगढ़ प्रमुख आचार्य डॉ दिनेश जी महाराज, प्रांत महामंत्री महंत राधेश्याम दास जी महाराज, अखिल भारतीय संत समिति के छत्तीसगढ़ संगठन मंत्री महंत त्रिवेणी दास महात्यागी, अखिल भारतीय संत समिति कार्यकारिणी सदस्य आचार्य वेद प्रकाशाचार्य रायपुर के अलावा कोर ग्रुप के सदस्य मौजूद थे। पीठाधीश्वर आचार्य डॉ. दिनेश जी महाराज ने बताया कि अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जीतेंद्रानंद सरस्वती जी महाराज ने आज की बैठक में प्रदेश एवं देश में धर्म एवं समाज साधु संतों के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अखिल भारतीय संत समिति के कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की एवं अखिल भारतीय धर्म सेना के प्रांत संयोजक के रूप में मधुसूदन पाण्डेय की नियुक्ति की।

पीतांबरा पीठ त्रिदेव मंदिर सरकंडा में पत्रकारों से चर्चा करते हुए स्वामी जितेंद्रिनंद सरस्वती जी महाराज ने कहां है कि छत्तीसगढ़ की मिट्टी संस्कृति कला और समाज दुनिया तक जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा के लिए हमें एक जुट होना है। हम विश्व युद्ध की ओर बढ़ रहे हैं जिस तरीके से यूक्रेन रूस और अमेरिका के बीच युद्ध की स्थिति बन रही है और मिसाइल छोड़े जाने के बाद यह देश परमाणु हमला करने के लिए स्वतंत्र हैं तो ऐसे में विश्व युद्ध की स्थिति बन रही है। रसिया ने भी कह दिया है की लंबी दूरी की मिसाइल दागेंगे तो हम परमाणु हमला करने के लिए स्वतंत्र हैं। अगर किसी भी देश ने छोटी बड़ी गलती से परमाणु हमला किया तो यह विश्व युद्ध में बदल जाएगा। इसके अतिरिक्त दुनिया के सामने अपने बचाव के लिए कोई और विकल्प नहीं है। अयोध्या में भाजपा की हार को लेकर स्वामी जितेंद्र आनंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि अयोध्या और काशी जैसे सीटों पर 135 विदेशी एनजीओ काम कर रहे थे। मतदाता सूची से बड़ी मात्रा में ढाई लाख वोटरों के नाम हटा दिएगए। और वहां पर विदेशी पैसे से जो काम कर रहे थे उसका प्रभाव पड़ा। और विपक्षी दलों ने चुनाव प्रचार में कहा था कि भारत का संविधान खतरे में हैं। और उसके झांसे में यहां की जनता आ गई। भाजपा के लोगों को समाज की जो बातें समझाना चाहिए थी वह समझाने में विफल रहे। परंतु छत्तीसगढ़ में और मध्य प्रदेश में समझाया, उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में भाजपा के कार्यकर्ता समाज को समझाने में विफल रहे। लेकिन 2019 के चुनाव से ज्यादा वोट मिले हैं। फिर भी सीटें कम हुई हैं। या तो राजनीतिक विषय है लेकिन मेरा विषय यहां पर तो देश बचाना चाहिए। बुलडोजर को लेकर उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के मामले में कल बुलडोजर वाली जो बात कही है उसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश में चले हुए बुलडोजर को वैधानिक माना है। सिर्फ मध्य प्रदेश की एक घटना को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बुलडोजर अंतिम विकल्प नहीं होना चाहिए। लेकिन उत्तर प्रदेश में चले हुए बुलडोजर पर सुप्रीम कोर्ट ने कोई आपत्ति नहीं की है। पीतांबरा पीठ में अखिल भारतीय संत समिति छत्तीसगढ़ी इकाई की बैठक लेने के बाद स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती जी महाराज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में धर्म और संस्कृति के और खान-पान और भाषाओं के मामले में यह राजधानी है और राष्ट्रीय एवं विश्व स्तर पर छत्तीसगढ़ की पहचान होना चाहिए डेट शीट में तथा प्रदेश के लिए सरकार को चाहिए कि समय-समय पर साधु संतों से मार्गदर्शन लेना चाहिए। उन्होंने कहा है कि अयोध्या में भाजपा उम्मीदवार के हार का कारण विदेशी ताकत है। बांग्लादेश के हालात को लेकर उन्होंने कहा कि अरब सागर में सैन्य छावनी का विरोध करने पर बांग्लादेश में इस तरह की स्थिति बनी। बांग्लादेश के एक करोड़ 30 लाख हिंदुओं के लिए के लिए सुरक्षा होना चाहिए। और केंद्र और राज्य सरकार को साधु संतों से समय-समय पर मार्गदर्शन लेना चाहिए।