Blog

कांग्रेस जिलाध्यक्ष का BIRTHDAY मनाने वाले 10 कांग्रेसी नेता गिरफ्तार…..बीच सड़क पर CAKE काटकर आतिशबाजी करना पड़ा महंगा….

बीच सड़क पर बर्थडे मनाया कांग्रेसियों ने

जिलाध्यक्ष सहित 10 आरोपी गिरफ्तार

आधी रात केक काटकरआतिशबाजी की

रायपुर । आधी रात में बीच सड़क पर बर्थडे मनाना कांग्रेस नेताओं को महंगा पड़ गया। पुलिस ने 10 कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार किया है। कांग्रेस के ये नेता आधी रात को आतिशबाजी के साथ जिलाध्यक्ष का बर्थडे मना रहे थे। लेकिन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बर्थडे सेलिब्रेट करना भारी पड़ गया।
मामला सुंदर नगर का है, जहां सड़क पर बर्थडे मना रहे यूथ कांग्रेस के 10 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप उर्फ भक्कू, समेत 10 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक सड़क पर केक काट रहे कांग्रेस नेताओं को पहले सीएसपी ने मना किया था।

लेकिन, कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं माने, जिसके बाद एसपी ने केक काट रहे लोगों को पकड़ा और कार्रवाई की। बर्थडे काटने और आतिशबाजी करने का वीडियो भी सामने आया है। आपको बता दें कि प्रदूषण को लेकर हाईकोर्ट काफी एक्शन में है। कलेक्टर-एसपी को कई बार हाईकोर्ट की तरफ से फटकार भी पड़ चुकी है। लिहाजा पुलिस प्रशासन अब प्रदूषण को लेकर कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *