Blog

केंद्रीय राज्यमंत्री  तोखन साहू ने ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ सुशासन तिहार समाधान शिविर में हुए शामिल

रायपुर।।केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री  तोखन साहू ने जिले के ग्राम भैंसा में आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 29 मई से 12 जून तक चलने वाले “विकसित कृषि संकल्प अभियान” के अंतर्गत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।तोखन  साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्मित 110 पक्के आवासों की चाबियाँ पात्र हितग्राहियों को सौंपीं। उन्होंने कहा:
यह ‘मोदी की गारंटी’ है कि देश का हर गरीब नागरिक पक्के मकान में सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत करे। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में यह कार्य तेज़ी से पूर्ण किया जा रहा है।


उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 18 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति दी जा चुकी है, जिनमें से अधिकांश का निर्माण पूर्ण हो चुका है और शेष कार्य प्रगति पर है। “आवास प्लस प्लस” योजना के तहत भी पात्र हितग्राहियों को जोड़ने की प्रक्रिया जारी है।

*कृषि क्षेत्र में नवाचार और आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस पहल*

राज्यमंत्री तोखन साहू ने अपने संबोधन में कहा कि ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ किसानों की समृद्धि, कृषि नवाचार और सतत विकास के लिए एक सशक्त प्रयास है। उन्होंने कहा=यह अभियान मोदी की गारंटी और सीएम साय  के सुशासन का सशक्त प्रतीक है। सरकार का लक्ष्य किसानों को आधुनिक संसाधनों से जोड़ना, तकनीकी नवाचार लाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है

*अभियान के प्रमुख उद्देश्य*

किसानों की आय में वृद्धि: उन्नत तकनीकों एवं संसाधनों के माध्यम से।
सतत कृषि प्रथाओं का प्रोत्साहन: पर्यावरण-अनुकूल विधियों को बढ़ावा।

कृषि उत्पादकता में सुधार: उन्नत बीज, उपकरणों एवं नवाचारों का उपयोग।
समुदाय की भागीदारी: स्थानीय सहभागिता से समेकित कृषि विकास।
कार्यक्रम में राज्य के कृषि मंत्री  रामविचार नेताम, मंत्री  टेकराम, विधायक  खुशवंत साहेब, जनप्रतिनिधिगण, कृषि विशेषज्ञ, बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *