Blog

कोर्ट परिसर में हंगामा करने वाले दोषियों पर एफआईआर दर्ज….SSP बोले, चाहे कोई भी हो कानून से खिलवाड़ करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा

हिंदू समाज और सतनामी समाज के लोगो के मचाया था हंगामा

एसएसपी बोले,चाहे कोई भी हो,कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर होगी कार्रवाई

बिलासपुर।तखतपुर में सतनामी समाज के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में गिरफ्तार कथा वाचक चैतन्य आशुतोष महाराज को  जिला कोर्ट में पेश किया गया।इस बीच कोर्ट परिसर में हिंदू समाज के लोग महाराज के पक्ष में और सतनामी समाज के लोग महाराज के खिलाफ में आकर नारेबाजी करने लगे।जिसे देखकर पुलिस बल व्यवस्था करनी पड़ी।इसी दौरान देखते ही देखते माहौल इतना बिगड़ गया कि दोनों पक्षों के जानकर नारेबाजी करते हुए कोर्ट परिसर में हंगामा करना शुरू कर दिया।जिसके कारण पुलिस को बीच बचाव करते हुए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

*कथावाचक के कोर्ट पेश में हिंदू समाज और सतनामी समाज के बीच बहस,हंगामा*

तखतपुर में सतनामी समाज के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में गिरफ्तार कथा वाचक चैतन्य आशुतोष महाराज को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया।पेशी के दौरान सतनामी समाज और हिन्दू संगठन आमने-सामने आ गए।पहले बहसबाजी हुई, फिर नारेबाजी और गालीगलौज शुरू हो गई।कुछ लोगों ने तो गुस्से में जिला कोर्ट का मुख्य गेट तक बंद करने का प्रयास किया,जिससे अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिस बड़ी संख्या में थी, लेकिन आरोप है कि उसने शुरू में भीड़ को रोकने में सक्रियता नहीं दिखाई।।पुलिस ने गैर-जमानती धाराओं का उल्लेख कर रिमांड की मांग की थी।दोनों पक्षों को सुनने और दस्तावेजों के अवलोकन के बाद अदालत ने चैतन्य आशुतोष महाराज को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।

*नारेबाजी–गाली गलौज से अदालत परिसर दहला, वकीलों ने सुरक्षा मांगी*

कोर्ट परिसर में हुए हंगामे पर अधिवक्ताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। वकीलों का कहना है कि नारेबाजी और गालीगलौज करने वाले लोग न तो न्यायालय के कर्मचारी थे और न ही अधिवक्ता, फिर भी वे अचानक परिसर में घुसकर हंगामा करने लगे। अधिवक्ताओं ने कहा कि यह न्याय के मंदिर की गरिमा पर सीधा हमला है और ऐसा पहली बार हुआ है कि कोर्ट परिसर में इस स्तर की अराजकता फैली।अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश से मिलकर घटना पर नाराजगी जताई और सुरक्षा की मांग की।

*कोर्ट के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी बनेंगे आरोपी*

परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने भी स्पष्ट किया है कि कोर्ट परिसर में बवाल करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

*अचानक पहुंची भीड़ ने कोर्ट परिसर में जमकर किया हंगामा*

पुरी घटना उस वक्त हुई जब कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा था। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने अचानक शोरगुल करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। उपद्रवी तत्वों ने माहौल को तनावपूर्ण बनाते हुए पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने की कोशिश की और भय का वातावरण तैयार किया।स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और अदालत परिसर से सभी उपद्रवियों को बाहर खदेड़ दिया। बाद में सिविल लाइन पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज कीं-पहले मामले में बीएनएस की धाराएं 221, 132, 296, 351(2)
और 3(5),
जबकि दूसरे मामले में 191(2), 221, 132, 296 और 351(2) के तहत अपराध दर्ज किए गए हैं।

एसएसपी बोले,कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले दोषियों को बक्शा नहीं जायेगा

इस पूरे घटनाक्रम पर बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने सख्त लहजे में कहा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। कानून सर्वोपरि है, और उपद्रव करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई निश्चित रूप से की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *