Blog

चाचा भतीजे के विवाद के दौरान चला लाइसेंसी बंदूक….पुष्पा फिल्म की तर्ज पर झुकेगा नहीं साला….और चला दी गोली….पुष्पा नाम सुनकर फ्लावर समझा है क्या

महिला समेत 2 घायल,सीपत थाना क्षेत्र का मामला

बिलासपुर – सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम मटियारी में चाचा भतीजे के विवाद के दौरान एक नाबालिग ने भरमार बंदूक से फायर कर दिया। बंदूक से निकले छर्रे से वहां पर समझाईश देने आए महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घायल की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 110 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।


मिली जानकारी के अनुसार
सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम मटियारी में रहने वाले आशीष शिकारी पिता मथुरा प्रसाद उम्र 21 वर्ष उन्होंने पुलिस को बताया कि माेहल्ले में ही रहने वाला परिवारिक रिश्ते में भाई लगने वाले 17 वर्षीय नाबालिग लड़के ने अपने चाचा अल्ताफ के साथ शुक्रवार की रात 7 बजे के आसपास विवाद कर रहा था।

लड़ाई झगड़े की आवाज सुनकर आशीष अपने दोस्त और दादी अशोक बाई को लेकर वहां पर गए। जहां उन्हें समझाने की कोशिश की। दोनों नहीं माने तो वे किनारे हो गए। इसी बीच नाबालिग ने अपने दादा रामशरण के घर से रामशरण की लाइसेंसी भरमार बंदूक लेकर आ गया।

और उसने भरमार बंदूक को जमीन की ओर करके फायर कर दिया। जिससे फायरिंग से निकले छर्रे से बगल में खड़े आशीष और महिला अशोक बाई के हाथ सहित शरीर के अन्य हिस्सों में लगी जिससे आशीष और अशोक बाई घायल हो गए। घायल ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घायल की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर नाबालिग को गिरफ्तार कर लाइसेंस के साथ बंदूक को भी जब्त कर मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *