Blog

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ED ने सौम्या चौरसिया को किया गिरफ्तार

रायपुर।छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 3200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में की गई है। लंबे समय से चल रही जांच के बाद ED ने पूछताछ के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर यह कदम उठाया है।

ED ने इससे पहले सौम्या चौरसिया को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था। एजेंसी के अनुसार, लंबी और गहन पूछताछ में शराब कारोबार से जुड़े अवैध लेन-देन, कमीशनखोरी और सरकारी तंत्र के दुरुपयोग से संबंधित अहम जानकारियां सामने आई हैं। दस्तावेजी साक्ष्यों और इनपुट के आधार पर ED ने गिरफ्तारी की कार्रवाई की।

जांच एजेंसी का कहना है कि शराब घोटाले में बड़े पैमाने पर अवैध धन का प्रवाह हुआ है। पैसों की हेराफेरी, नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों की भूमिका को लेकर पूछताछ की गई। अब ED आगे की जांच के लिए सौम्या चौरसिया की रिमांड की मांग कर सकती है।

गिरफ्तारी के बाद सौम्या चौरसिया को कल सुबह 11 बजे विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां ED सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *