Blog

जरा सी बात पर आरक्षक पर जानलेवा हमला,3 युवक गिरफ्तार

बिलासपुर।गाड़ी से टकराव होने के बाद तीन युवकों ने मिलकर आरक्षक को इतना मारा कि सिर फट गया और खून निकलने लगा।गंभीर अवस्था में।में आरक्षक को इलाज के लिए अपस्ताल में एडमिट किया गया है।
मारपीट करने वाले तीनों युवक गिरफ्तार हो चुके है।

बता दे सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम पुलिस आरक्षक पर हुए हमले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना कश्यप कॉलोनी के पास की है, जहां मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार, आरक्षक अपनी निजी गाड़ी से जा रहा था, तभी एक युवक ने उसकी गाड़ी को ठोकर मार दी। इस पर आरक्षक ने आपत्ति जताई तो आरोपियों ने विवाद करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते तीन युवक वहां जुट गए और आरक्षक पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में आरक्षक दिलीप सिंह के सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। घायल आरक्षक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भेजा गया है।

घटना के बाद पुलिस आई हरकत में

घटना के बाद पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.ताकि घटना के हर पहलू को स्पष्ट किया जा सके। यह पहली बार नहीं है जब शहर में पुलिस कर्मियों पर हमला हुआ है। इससे पहले भी कई मामलों में पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान निशाना बनाया गया है।

वर्जन
गाड़ी को ठोकर मारने की बात पर विवाद इतना बढ़ा कि उन्होंने आरक्षक पर रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। आरक्षक दिलीप सिंह सिर पर चोट आई है। फ़िलहाल उन्हें मुलायजा के लिए अस्पताल भेजा गया है। इसमें 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

देवेश राठौर
टीआई सिटी कोतवाली थाना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *