Blog

झारखंड की महिला की बेंगलुरु में हत्या….. 30 से ज्यादा टुकड़े करके फ्रिज में रखा शव…..

बेंगलुरु। दिल दहला देने वाली खबर बेंगलुरु से आई है, जहां मल्लेश्वरम इलाके में झारखंड की एक महिला की हत्या के बाद शव के 30 से ज्यादा टुकड़े कर दिए गए। महिला झारखंड की रहने वाली बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड की 29 वर्षीय महिला का क्षत-विक्षत शव शनिवार को बेंगलुरु के व्यालिकावल इलाके में एक फ्लैट के रेफ्रिजरेटर में मिला।
शव को सबसे पहले मृतक के मकान मालिक ने देखा, जो दो दिनों से पड़ोस में फैली दुर्गंध का पता लगा रहा था। जब वह फ्लैट में दाखिल हुआ तो उसके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब महिला के घर में फ्रिज खोलकर देखा, तो शव के टुकड़े नजर आए। मामले की जांच जारी है।पुलिस ने बताया कि मल्लेश्वरम इलाके में रहने वाली महिला एक मॉल में काम करती थी। महिला की पहचान हेमंत दास की पत्नी महालक्ष्मी के रूप में हुई है, जो फ्लैट में अकेली रहती थी। पुलिस ने 165 लीटर के रेफ्रिजरेटर से 30 टुकड़े बरामद किए हैं।

पड़ोसियों ने शुरू में सोचा कि सड़े हुए भोजन की वजह से घर से दुर्गंध आ रही है। जब बदबू ज्यादा फैली, तो उन्होंने उसी बिल्डिंग में रहने वाले फ्लैट के मालिक जयराम को इसकी सूचना दी।

फ्लैट बाहर से बंद था। वह बहुत बदबू आने के बावजूद फ्लैट में घुसा और फ्रिज खोला, जिसमें सूखा खून और क्षत-विक्षत शव दिखा। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि महिला का पति अपनी बेटी के साथ अलग रहता है।

पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। हेमंत दास के साथ घरेलू कलह के बाद पीड़िता पांच महीने पहले से इस फ्लैट में रह रही थी। पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या करीब चार-पांच दिन पहले की गई होगी। 12 सितंबर को उसका मोबाइल बंद हो गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *