Blog

मंदिरों में शुद्ध देवभोग घी के उपयोग को लेकर आदेश जारी….शारदीय नवरात्रि में मंदिरों में प्रसाद और अखंड ज्योति में शुद्ध घी का ही होगा उपयोग…..पढ़े आदेश

प्रदेश के मंदिरों में देवभोग घी के इस्तेमाल को लेकर आदेश जारी

रायपुर/ भारत के प्रसिद्द मंदिर में लड्डू विवाद होने की वजह से प्रदेश में भी अब एक नया आदेश जारी कर दिया गया है….यह आदेश कुछ और नहीं बल्कि देशी घी को लेकर है….आपको बता दे छत्तीसगढ़ के प्रमुख मंदिरों में शुद्ध देवभोग घी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के विशेष आदेश जारी किया गया है. यह आदेश छत्तीसगढ़ पशुधन विकास विभाग ने जारी किया है।जिसके अनुसार नवरात्रि के दौरान ज्योति प्रज्ज्वलन और प्रसाद निर्माण में राज्य के पशुपालकों से प्राप्त दूध से निर्मित शुद्ध देवभोग घी का उपयोग किया जाएगा ।गौरतलब है कि भारत के प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर में मिलावटी घी से बने लड्डू पर पूरे देश भर में विवाद छिड गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *