Blog

ग्राम पंचायत सचिव की जगह नोडल अधिकारी नियुक्त करने कलेक्टर को सीपत क्षेत्र के सरपंचों ने दिया ज्ञापन

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद पंचायत में सरपंच प्रत्याशी विजयी होने के कुछ ही दिनों बाद पंचायत सचिव संघ ने 17 मार्च से आंदोलन में चल दिए है और अब पंचायतों में विजयी सरपंच को मुलभुत सुविधाएं सहित अन्य समस्याओं से जूझना पड़ रहा है पंचायत सचिव के नहीं होने से पंचायत कुछ कार्य नहीं कर पा रहे हैं 11 अप्रैल को सीपत क्षेत्र के सरपंचों ने जिला कलेक्टर बिलासपुर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया। जहां आवेदन पत्र के द्वारा मांग किया गया है कि ग्राम पंचायतों के कार्य को लेकर नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए

जिससे ग्राम पंचायत में मुलभुत समस्या का समाधान किया जाएं इस मौके पर एनल धृतलहरे सरपंच दर्राभाटा, योगेश वंशकार सरपंच प्रतिनिधि सीपत, शैलेन्द्र खांडेकर सरपंच प्रतिनिधि खम्हरियां, दुष्यंत यादव सरपंच धनिया,बुधवारा बाई गंधर्व सरपंच बिटकुला,चद्रकली सरपंच बरेली,जांजी,कौवाताल सरपंच बसंत कुमार साहू , किसान परसदा सरपंच कामनी नरेंद्र दिनकर, सहित सरपंच उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *