Blog

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से ग्रामीण की मौत

कोनी थाना क्षेत्र में हुई घटना,पुलिस जुटी जांच में

बिलासपुर । कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम निरतु में पंचायत चुनाव परिणाम सुनकर घर लौट रहे एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी,
जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

कोनी पुलिस सेमिली जानकारी के अनुसार, ग्राम निरतु निवासी धर्मेंद्र यादव के 59 वर्षीय पिता खोरबहरा यादव
रविवार सुबह करीब 9 बजे मिडिल स्कूल निरतु से
पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बिलासपुर
की ओर से आ रही तेज रफ्तार होण्डा साइन क्रमांक
CG 10 BL 8799 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक
वाहन चलाते हुए उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में खोरबहरा यादव के बाएं पैर, जांघ और सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से धर्मेंद्र यादव और उनके चचेरे भाई भागीरथी यादव ने घायल को सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोनी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। प्रार्थी धर्मेंद्र यादव की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ धारा 106 (1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की पहचान कर आगे की कार्रवाई कर रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *