चलती कार की छत पर खतरनाक स्टंट, रिवरव्यू रोड का वीडियो वायरल

ड्रोन से शूट हुआ स्टंट… आरोपी युवक समेत तीन हिरासत में,
सिविल लाइन पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
बिलासपुर। नए रिवर व्यू रोड पर चलती कार की छत और बोनट पर बैठकर स्टंट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हाईकोर्ट की कड़ी टिप्पणियों और लगातार चेतावनियों के बाद भी ऐसी स्टंटबाजी रुकने का नाम नहीं ले रही। बिना नंबर की कार पर युवक बेधड़क तरीके से पोज देता नजर आया, जबकि उसके साथी ड्रोन से पूरा वीडियो शूट कर रहे थे। वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।
दरअसल वायरल वीडियो और फ़ोटो में साफ दिख रहा है कि कार तेज रफ्तार में चल रही है और आरोपी युवक प्रसून यादव
जो कि राजेंद्र नगर का है वो कार के बोनट पर बैठकर स्टंट करता हुआ दिखाई देता है। कार में बैठकर वह बार-बार नए नए अंदाज में पोज दे रहा था। यह पूरी स्टंटबाजी न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि किसी भी वक्त बड़ा हादसा होने की आशंका पैदा करने वाली हरकत थी। हाईकोर्ट ने सड़कों पर हो रहे ऐसे वीडियो स्टंट को लेकर पहले ही कड़ी नाराजगी जताई है, इसके बावजूद शहर में युवक लगातार जोखिम भरी हरकतें कर रहे हैं।
फिलहाल पुलिस जांच में सामने आया कि स्टंट का पूरा वीडियो ड्रोन कैमरे से शूट किया गया था, जिसे प्रसून के साथ मौजूद दो अन्य साथी मिलकर फिल्मा रहे थे। रिवरव्यू रोड पर हुई इस घटना के बाद सिविल लाइन पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया गया है।पकड़े गए युवकों में प्रसून यादव पिता अनिल यादव 21 वर्ष, आदित्य राणा पिता स्व. दशरथ राणा 18 वर्ष), और ओंकार पटेल पिता गोविंद राम पटेल 25 वर्ष ग्राम निरतु सीपत
के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है।
*स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ अभियान जारी*
सड़को पर बाइक और कार से स्टंटबाजी करने वालों की संख्या पहले से कम नहीं हुई है।कोई तेज रफ्तार बाइक चलाता है तो कोई सनरूप खोलकर गाड़ी के ऊपर बैठ जाता है।यही नहीं कुछ लोग दरवाजे के सहारे खड़े होकर गाड़ियों में स्टंट करते है।जिनके खिलाफ लगातार पुलिस ने कार्रवाई की है।इसके बाद भी ऐसे कई लोग है जो अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है और स्टंटबाजी करने से जरा भी पीछे नहीं है।
*एसएसपी की चेतावनी,स्टंटबाजी करने वाले हो जाए सावधान*
जिले के एसएसपी रजनेश सिंह ने अपील करते हुए कहा है कि
की सड़क पर स्टंटबाजी करने वाले बिल्कुल सावधान हो जाए।अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।इससे न सिर्फ जान का खतरा बना हुआ है बल्कि अन्य लोगो की भी जान जा सकती है।इसलिए सड़को ओर स्टंटबाजी न करे।
वर्जन
बिना नम्बर की कार के स्टंट करने वाले तीन युवकों को पकड़ा गया हैं।इसके साथ ही चेतावनी दी गई है स्टंटबाजी न करे,नहीं तो कार्रवाई होगी
एसआर साहू
टी आई सिविल लाइन