Blog

दहेज में गाड़ी व 4 लाख रुपए नहीं देने पर बहू को किया तंग

महिला थाने में ससुराल वालों के खिलाफ अपराध दर्ज

बिलासपुर। दहेज में बाइक व नगदी चार लाख नहीं देने से नाराज ससुराल वाले नवविवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। सामान्य बातों को लेकर जबरन विवाद करते हुए मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में आरोपी पति, सास, ससुर, ननद के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।
जिला कोरबा के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के ग्राम जवाली निवासी सबा खान पिता अनवर खान (24) का विवाह 10 फरवरी 2024 को शेख एजाज पिता शेख अनीम कासिमपारा थाना तोरवा बिलासपुर निवासी के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार हुआ है। शादी में परिजनों ने सामर्थ्य अनुसार सामान व सोने चांदी के जेवर दिए थे। शादी के लगभग डेढ़ माह बाद महिला के पति, सास, ससुर, दहेज में बाइक नहीं लाई है कहकर गाली गलौज करने लगे। सास अमीना बेगम व ननद साहिन रीजा के द्वारा बार- बार पति शेख एजाज को दहेज के नाम पर भड़काते थे। जिससे पति शेख एजाज द्वारा मारपीट व प्रताड़ित किया जाता था। ससुराल वाले मायके से गाड़ी व चार लाख रूपए लेकर आना कहकर दबाव बनाते हैं और खाली हाथ आने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। गर्भवती होने पर ठीक से खाना पीना भी नहीं देते थे। नौकरों की तरह दिनभर काम करवाया जाता था। सामाजिक बैठक में ससुराल वालों को समझाइश दी गई। फिर कुछ दिनों तक सब ठीक रहा। इसके बाद फिर से ससुराल वाले क्रूरता पूर्वक व्यवहार करने लगे। 3 नवंबर 2024 को गर्भ का बच्चा मेरा नहीं है कहकर झूठा आरोप लगाकर मारपीट की गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति शेख एजाज, ससुर शेख अनीम सास अमीना बेगम व ननद साहिन रीजा के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *