Blog

नए साल की रात युवक की हत्या, जिले में पहला जघन्य अपराध सरकंडा थाने में दर्ज

सरकंडा पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर। नए साल की रात युवक की हत्या कर शव को मरूम खदान के पास फेंकर अपराधी फरार हो गया। बुधवार की सुबह आसपास के लोगों ने खून से लथपथ शव देखकर हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची। मृतक के सिर पर धारदार हथियार से वार करने का निशान है। साल 2025 का जिले में सरकंडा थाने में पहला जघन्य अपराध दर्ज किया गया है। सरकंडा पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
सरकंडा पुलिस ने बताया कि अशोक नगर अटल आवास के पास बगदाई मंदिर रोड निवासी खगेंद्र ठाकुर पिता राम कैलाश (35) मजदूरी का काम करता था। 1 जनवरी नए साल की रात खगेंद्र ठाकुर पार्टी मनाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह लौटकर घर वापस नहीं आया। बुधवार की सुबह आसपास के लोग टहलते हुए मुरूम खदान के पास पहुंचे। तब खगेंद्र का शव खून से लथपथ मिला। फिर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सरकंडा पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची। पुलिस की फॉरेंसिक व डॉग स्क्वॉयड की टीम घटना स्थल की जांच की। खोजी कुत्ता कुछ दूर जाने के बाद भटक गया। पुलिस को घटना स्थल से अपराधियों के संबंध में कोई सबुत नहीं मिला है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन को सौंप दिया है। पुलिस रात 11.30 बजे के आसपास की घटना होने का दावा किया है।

सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही पुलिस सरकंडा पुलिस की टीम

अपराधी तक पहुंचने के लिए जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है। पूछताछ में पता चला है कि कुछ दिन पहले मृतक खगेंद्र के साथ मोहल्ले के कुछ युवकों के साथ विवाद हुआ था। पुलिस की टीम संदेही युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जिले में हत्या की घटना से 2024 का अंत और 2025 की शुरूआत

जिले के सिविल लाइन थाने क्षेत्र में हत्या की घटना से साल 2024 समाप्त हुआ। सरकंडा थाना क्षेत्र में हत्या की घटना से नए साल 2025 की शुरूआत हुई है। इस तरह पूरे जिले में पहला जघन्य अपराध का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की विवेचना में जुटी है।

वर्जन
मुरूम खदान के पास एक युवक का शव मिला है। रात 11.30 बजे की घटना होने की जानकारी मिली है। फिलहाल पुलिस की टीम सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है। जल्द ही मामला खुलासा किया जाएगा।
सिद्धार्थ बघेल, डीएसपी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *