Blog

नगरीय निकाय चुनाव में इस बार 5 लाख 62209 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

महिला मतदाता 282665 और पुरुष मतदाता 279477 और तृतीय लिंग की संख्या 67

बिलासपुर। बिलासपुर जिले में इस बार 5 लाख 62209 मतदाता नगरीय निकाय चुनाव के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बुधवार को कलेक्टर के निर्देश पर अतिरिक्त कलेक्टर शिव कुमार बनर्जी ने जिले के सभी छह नगरीय चुनाव में मतदाता सूची पुनरीक्षण के बाद सूची का प्रारंभिक प्रकाशन कर दिया है। दरअसल मंथन सभाकक्ष में पत्रकारों से बात करते हुए एडीएम शिव कुमार बनर्जी ने बताया कि जिले के प्रारंभिक प्रकाशन में मतदाता अपने मत का उपयोग करेंगे,यह प्रारंभिक प्रकाशन है। प्रारंभिक प्रकाशन के बाद स्थानीय निर्वाचन कार्यालय ने दावा आपत्ति मंगाई है। पेश होने वाले दावा आपत्ति के निराकरण के बाद अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
इसमें किसी तरह की कोई दावा आपत्ति आएगी तो उसे देखा जायेगा और जांच करने के बाद अगर जोड़ने के लायक नाम है तो उसे जोड़ा जायेगा। और किसी के नाम में कोई
त्रुटि है तो उसका भी निराकरण किया जायेगा।

तखतपुर नगर पालिका परिसीमन के कारण रुका

पत्रकारों से बातचीत करते हुए एडीएम शिव कुमार बनर्जी ने बताया
तखतपुर नगर पालिका का मामला परिसीमन
के कारण हाईकोर्ट मे लंबित है,इसलिए इस मामले में कुछ नहीं कहा जा सकता।

जिले के छह निकायों में महिला व पुरुष मतदाताओं की संख्या देखे

नगर पालिक निगम बिलासपुर में वार्डो की संख्या 70 में पुरुष मतदाता 245231 और महिला मतदाता संख्या 2478250 जबकि तृतीय लिंग की संख्या 66 कुल 493122 है।

नगर पालिक परिषद रतनपुर में 15 वार्ड में पुरुष मतदाता की संख्या 10098,महिला मतदाता की संख्या 10183 कुल 20281 है।

नगर पंचायत बिल्हा 15 वार्ड में पुरुष मतदाता की संख्या 4600,महिला मतदाता की संख्या 4842 कुल 9442 है।

नगर पंचायत मल्हार 15 वार्ड में पुरुष मतदाता की संख्या 3904,महिला मतदाता की संख्या 3764 कुल 7668 है।

नगर पंचायत बोदरी के 15 वार्ड में पुरुष मतदाता की संख्या 8129 ,महिला मतदाता की संख्या 8356 और तृतीय लिंग की संख्या 1 कुल 16486 है।

नगर पंचायत कोटा के 15 वार्ड में पुरुष मतदाता संख्या 7515 और महिला मतदाता की संख्या 7695 कुल 15210। है।

जिले में महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा

जिले में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव में आप गौर करेंगे तो शायद आपको यकीन नहीं होगा कि सबसे ज्यादा महिला मतदाताओं की संख्या है। देखा जाए तो जिले के सभी जगहों पर महिलाओं की संख्या ज्यादा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *