Blog

विद्यालय प्रबंधन पर 15 लाख से अधिक राशि के गबन का आरोप

स्कूल फंड निजी खाते में ट्रांसफर करने का मामला उजागर

स्कूल फंड में भारी अनियमितता, बच्चो का भविष्य खतरे में

बिलासपुर।पचेपड़ी अंतर्गत ग्राम सोन लोहर्शी में विद्यालय संचालन में वित्तीय अनियमितताओं का बड़ा मामला सामने आया है। शिक्षा समिति लोहर्षी ने विद्यालय के प्राचार्य उमेश कुमार दुबे पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिला पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को लिखित शिकायत सौंपी है।

समिति का कहना है कि विद्यालय के लाखों रुपये की राशि का गबन किया गया है। समिति के अनुसार प्राचार्य पर व्यक्तिगत खातों में फंड ट्रांसफर करने, अभिभावकों से वसूली गई राशि का हिसाब न देने और अधिकृत रसीद जारी न करने जैसे आरोप लगे हैं। साथ ही विद्यालय की आय-व्यय का ऑडिट नहीं कराने और कई बार नियम विरुद्ध तरीके से राशि का उपयोग करने की बात भी समिति ने उजागर की है। समिति के अध्यक्ष सुनील तिवारी ने बताया कि विद्यालय में लगभग 15 लाख रुपये से अधिक राशि का दुरुपयोग हुआ है। वहीं शिक्षकों के मानदेय का भुगतान भी लंबे समय से लंबित है। समिति ने आरोप लगाया है कि विद्यालय के संसाधनों का सही उपयोग नहीं हो रहा और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। ग्राम शिक्षा समिति ने इस मामले की जानकारी पहले भी जिला शिक्षा अधिकारी, एसडीएम मस्तूरी और जनपद शिक्षा अधिकारी को दी थी। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के बाद अब समिति ने सीधे पुलिस अधीक्षक से प्राचार्य के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।इस मामले के उजागर होने के बाद स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों में आक्रोश है। अब देखना यह होगा कि पुलिस और जिला प्रशासन इस गंभीर आरोप पर कितनी जल्दी जांच कर कार्रवाई करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *