पारिवारिक विवाद में भाई ने अपनी 2 बहनों पर किया हँसिये से हमला…
आरोपी भाई के खिलाफ मामला दर्ज
बिलासपुर – पारिवारिक विवाद के बाद भाई ने अपनी ही बहन पर जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में है। जहा प्रार्थिया ने घटना की शिकायत कोनी थाने में दर्ज कराई है। मामले में बाम्बे आवास के सामने, देवनगर कोनी में रहने वाली मिनेश्वरी मनहर ने शिकायत में बताया कि को वो अपने परिवार के साथ घर में थी। उन्होंने बताया कि उनकी मां पिछले एक वर्ष से बिमार होने से घर में बिस्तर में रहती है। इसी बीच रात्रि करीबन 08.30 बजे जब प्रार्थिया अपने कमरे में पढाई कर रही थी। उसी वक्त उसका भाई मानेश्वर सिंह मनहर घर में आकर प्रार्थीया की माता से गाली गलौज करते हुये आज जान सहित मार दुंगा कहकर वाद विवाद करने लगा। जिससे मना करने पर मानेश्वर सिंह मनहर ने हसिया से प्रार्थिया पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे प्रार्थिया के हाथ और दाये कंधे में चोट आया है। इधर बीच बचाव में आए प्रार्थिया कि छोटी बहन सुधेश्वरी मनहर को भी चोटे आई है। वही इस पूरे मामले में कोनी पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी मानेश्वर सिंह मनहर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।