Blog

पिकनिक मनाने आए रेलवे जूनियर इंजीनियर की डूबने से मौत

दोस्तों के साथ आए थे पिकनिक मनाने

जांच में जुटी कोटा पुलिस

बिलासपुर।कोटा क्षेत्र के कोंरी डेम में पिकनिक मनाने पहुंचे रेलवे के जूनियर इंजीनियर की गहराई में डूबने से मौत हो गई।
4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम जूनियर इंजिनियर को
नहीं खोज सकी है।

कोटा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर निवासी सतेंद्र सिंह रेलवे विभाग में जूनियर इंजीनियर के पदस्थ थे। वे अपने दोस्तो के साथ पिकनिक मनाने के लिए कोटा के कोरी डेम आया हुआ था। इस दौरान उसके साथ उसके दोस्त जिमे दो लड़के और चार लड़किया शामिल रही।
पुलिस ने बताया कि सतेंद्र सिंह अपने दोस्तों के साथ कोटा स्थित कोरी डैम में पिकनिक मनाने गए थे। इसी बीच डैम में नहाते समय वह अधिक गहराई में जाने से पानी में डूब गए। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

जिन्होने करीब 6 बजे से लेकर रात 10 बजे तक खोजबीन की और जहां नहा रहे थे वहां पर भी खोजबीन कि गई लेकिन उसका कहीं कुछ लगा नहीं चल सका।जिसकी सूचना उसके परिवार वालो को दी गई।इधर लगातार खोजबीन करने पर भी जब सतेंद्र का कही कुछ पता नहीं चल सका तो मौजूद साथियों मे शोक का लहर दौड़ गई। फिलहाल पुलिस का कहना है कि काफी खोजबीन की गई है।लेकिन डूबने वाले का कही कुछ पता नहीं चल सका है।

डूबने वाला जूनियर इंजिनियर सतेंद्र सिंह तैराक था

पुलिस ने बताया कि रेलवे विभाग में पदस्थ जूनियर इंजिनियर सतेंद्र सिंह तैराक था
जो काफी अच्छे से तैरना जानता था।जब वह अपने दोस्तो के साथ पिकनिक मनाने के लिए आया तो नौका विहार और मछली पालन वाले क्षेत्र के पास से लोग नहा रहे थे। इसी बीच सतेंद्र सिंह गहराई में जाता और नहाकर वापस आ जाता था।फिर से वह गहराई में गया और वापस नहीं आया जिससे उसके साथ आए दोस्तो को शंका होने लगी।काफी देर तक जब सतेंद्र गहरे पानी से वापस नहीं आया तो साथियों ने तुरन्त इसकी सूचना आसपास के लोगो को दी । खबर पाकर
कोटा पुलिस भी मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की।

शाम 5.30 बजे की घटना,रात10 बजे तक खोजबीन

पुलिस ने बताया कि करीब शाम को 5.30 बजे के आसपास की घटना है और सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और खोजबीन कि एसडीआरएफ के साथ ही ग्रामीणों की भी मदद ली गई।अच्छे तैराको से भी खोजबीन करवाया गया।लेकिन सतेंद्र का कही कुछ पता नहीं चला।

हादसे का डेम,सुरक्षा और चेतावनी नहीं देने से होती है घटना

कोरी डेम में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी है। यह घटना एक बार फिर कोरी डेम पर्यटन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। हर साल गर्मी और बरसात के समय सैकड़ों लोग कोरी डेम में पिकनिक मनाने और घूमने आते हैं। लेकिन इस जगह में पर्याप्त सुरक्षा उपाय न होने के कारण यह स्थल कई बार जानलेवा साबित हो चुका है। हालाकि कई जगह पर बोर्ड लगे हुए है कि कृपया गहराई में न जाए इसके बाद भी लोग तैरने के बहने गहराई में जाकर अपनी
जान से हाथ धो बैठते है।

वर्जन

रेलवे के जूनियर इंजीनियर की गहराई में डूबने से मौत हुई है।जबकि उसके दोस्तो ने बताया कि वह अच्छा तैराक था। इसी वजह से वह गहराई में चला जाता था।डूबने की खबर पर उसको तलाश की गई है।लेकिन कुछ पता नहीं चल सका है।

तोप सिंह नवरंग
थाना प्रभारी कोटा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *