Blog

पुरानी रंजिश के चलते मौका पाकर उतार दिया मौत के घाट….हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

हत्या की सूचना पर सरकण्डा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

रिपोर्ट के महज 24 घंटों के भीतर आरोपी गिरफ्तार

पूर्व रंजिश पर मौके के तलाश में था आरोपी
घटना कारित कर आरोपी हो गया था फरार।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश

बिलासपुर। पुरानी रंजिश कें चलते दो युवकों ने मिलकर चाकू से हमला करके मौत के घाट उतार दिया । इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रार्थी लक्ष्मण बरगाह ठाकुर पिता राम कैलाश ठाकुर उम्र 31 वर्ष निवासी एकता कालोनी अशोक नगर सरकण्डा का मौके पर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह मोबाईल दुकान चलाता है, इसका भाई मृतक खगेद्र उर्फ गोलू ठाकुर अशोक नगर मुरूम खदान में अकेले रहता है। गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे फोन से सूचना मिला कि इसका भाई खगेन्द्र उर्फ गोलू अशोक नगर में मेलू साहू के घर के बगल वाली गली में मृत हालात में पड़ा है, कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार वस्तु से चोंट पहुंचाकर हत्या कर दिया है, उक्त घटना के संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ASP उदयन बेहार, एसीसीयू बिलासपुर प्रभारी ASP अनुज कुमार एवं CSP सरकण्डा सिद्धार्थ बघेल को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किये, जिनके निर्देशन पर थाना प्रभारी सरकण्डा TI निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में ACCU बिलासपुर, एफ एस एल एवं पुलिस डॉग स्कॉड के साथ टीम तैयार कर अज्ञात आरोपी के संबंध में जानकारी एकत्र कर पता तलाश किया जा रहा था इस बीच मुखबीर से सूचना मिला कि रात्रि में मृतक एवं कमलेश देवांगन के बीच विवाद हुआ था, उक्त सूचना पर तत्काल तस्दीक करते हुये कमलेश देवांगन का पता तलाश किया गया जो सकुनत से फरार होना पाया गया, जिसके संबंध में आवश्यक जानकारी एकत्र कर आरोपी को अशोक नगर अटल आवास में घेराबंदी कर पकड़ा गया

जिससे पूछताछ करने पर कमलेश देवांगन ने बताया कि मृतक खगेन्द्र सिंह घटना के पूर्व इससे गाली गलौच करते रहता था जिससे वह रंजिश था एवं सही मौके के तलाश में था, नये साल में उसे अकेले पाकर मौका मिलने पर अपने पास रखे चाकू से मार कर हत्या करना एवं चाकू व पहने हुये कपड़े, जैकेट को अपने भाई शनि देवांगन के साथ मिलकर छिपा देना बताने पर कमलेश देवांगन एवं शनि देवांगन को हिरासत में लेकर घटना में प्रयुक्त चाकू एवं घटना समय पहने कपड़े बरामद किया गया एवं आरोपियों कमलेश उर्फ बबलू देवांगन पिता हरिराम देवांगन उम्र 25 वर्ष और शनि उर्फ कल्लू देवांगन पिता हरिराम देवागंन उम्र 20 वर्ष को विधिवत् गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *