Blog

बिलासपुर-हैदराबाद फ्लाइट ट्रायल सफल, नियमित सेवा की बढ़ी उम्मीद

बिलासपुर से हैदराबाद के लिए उड़ान परीक्षण पूरा…..

बिलासपुर। बिलासपुर से हैदराबाद के बीच हवाई यात्रा का सपना साकार होने की ओर बढ़ रहा है। हाल ही में इस रूट पर ट्रायल फ्लाइट का सफल संचालन हुआ। इस उड़ान में बिलासपुर से 19 यात्री हैदराबाद गए, जबकि वापसी में केवल एक यात्री ही बिलासा एयरपोर्ट पहुंचा। ट्रायल के दौरान यात्रा की प्रक्रिया और व्यवस्थाओं की जांच की गई, ताकि इसे नियमित सेवा में तब्दील करने की संभावनाएं सुनिश्चित की जा सकें। स्थानीय प्रशासन इस सेवा को नियमित करने के प्रयास में जुटा है और इसे शाम के समय संचालित करने का भी सुझाव दिया गया है, हालांकि इस पर अंतिम निर्णय लंबित है। पहले दिन यात्रियों की संख्या को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि यदि यात्रियों की निरंतर मांग बनी रही, तो यह सेवा नियमित रूप से शुरू हो सकती है। इस नई उड़ान को लेकर बिलासपुर के लोगों में उत्साह है। इससे न केवल यात्रा सुगम होगी, बल्कि मेडिकल, शिक्षा और पर्यटन क्षेत्र में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। यात्रियों की शुरुआती प्रतिक्रिया भी उत्साहजनक रही है, जिससे उम्मीद बढ़ गई है कि जल्द ही इस पर ठोस निर्णय लिया जा सकता है।

कारोबारी कहते है हवाई सेवा से समय की बचत होती है

जुना बिलासपुर निवासी विनीत अग्रवाल कहते है कि हवाई यात्रा से समय की बचत होती है।लंबी दूरी के लिए सबसे सफल यात्रा हवाई यात्रा है जिससे हम आसानी से अपने स्थान तक पहुंच सकते है।

इसी तरह संजय मोदी का कहना है कि हवाई यात्रा मुम्बई,दिल्ली,हैदराबाद और चेन्नई जैसे बड़े शहरों के लिए एक अच्छा साधन है जिससे समय बचता है और व्यक्ति फ्रेश भी रहता है।इससे 24 घंटे की सफर करने वाले व्यक्ति का कम से कम 15 घंटे बच जाता है।
वैज्ञानिक डॉ.शिल्पा कौशिक का कहना है कि हवाई सेवा अच्छा साधन है जिससे यात्रियों को सुविधा मिलती है।इसे नियमित चलाने से आमजनों को लाभ होगा और यात्रियों को सुविधाएं मिलेगी।ताकि वे अपने स्थान तक समय से पहुंच सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *