पुलिस अफसर के रिश्तेदार ने ट्रांसपोर्टर पर किया जानलेवा हमला

मस्तूरी पुलिस थाना क्षेत्र की घटना
बिलासपुर। पुलिस के रिश्तेदार ने हथियार से ट्रांसपोटर पर जानलेवा हमला किया है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी पुलिस अधिकारी के रिश्तेदार बताया जा रहा है। मस्तूरी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। पीड़ित ट्रांसपोर्टर लगातार धमकी मिलने से परेशान हैं।
कोनी थाना क्षेत्र का निवासी जमुना प्रसाद साहू उर्फ भोला ट्रांसपोर्ट का काम करता है। बीते 3 अप्रैल को अकलतरा के पोड़ीभाठा निवासी अजय राठौर अपने अन्य साथी के साथ जुमना के पास आया और पितांबर लोधी को फोन लगाने के लिए कहा। तब पीड़िता जमुना ने कहा कि मैं किसी का पैसा नहीं लग रहा हूं और फोन लगाने से मना कर दिया। इसके बाद पीड़ित अपने घर के अंदर चला गया। इस बीच आरोपी अजय राठौर व उसके साथी घर के सामने गाली-गलौज करने लगे। आवाज सुनकर जमुना और उसका बेटा नवीन घर से बाहर निकले। इसके बाद अजय राठौर ने जान से मारने की धमकी देते हुए धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे जमुना के चेहरे पर गंभीर चोटें आई। खून से लथपथ होकर वह जमीन पर गिर गया। उसे मरा हुआ समझकर सभी आरोपी भाग निकले। इसके बाद परिजन ने डॉयल 112 को फोन कर सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उसे गंभीर हालत में सीपत स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां के डॉक्टर ने उसे सिम्स रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने सामान्य धारा के तहत कार्रवाई की है।
पीड़ित ने लगाया गंभीर आरोप
पीड़ित के परिजनों ने एसएसपी को आवेदन देकर मस्तूरी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है।पीड़ित के परिजनो का कहना है कि पुलिस इस मामले में किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।मामूली धारा दर्ज कर मामले में।खानापूर्ति कर दी है।जबकि स्थिति नाजुक है और शरीर पर गंभीर चोट आयी है।