Blog

रतनपुर में तिरंगा यात्रा निकाली।गई बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट

रतनपुर,, आज सुबह आयोजित तिरंगा यात्रा हाई स्कूल चौक से महामाया चौक तक निकली गई जिसमें स्कूल के बच्चे नगर पालिका अध्यक्ष लव कुश कश्यप, तहसीलदार शिल्पा भगत, सीएमओ खेल कुमार पटेल, मंडल अध्यक्ष दुर्गा बबलू कश्यप,भी शामिल हुए।

देश में राष्ट्र की सुरक्षा की जब भी बात आएगी पूरा देशवासी एक है पूरा देश अपनी सेना के साथ खड़े हैं। इस तिरंगा यात्रा में सभी वर्गों के लोग, समाज सेवी संगठन, सभी जनप्रतिनिधि, आम नागरिक, महिला एवं पुरुष, बच्चों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर एकजुटता, देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारतीय सेना ने आपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान में 9 आतंकवादी ठिकानों को पूरी तरह धराशायी कर दिया। इसी तार तम्य में आज पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है

नगर पालिका अध्यक्ष लव कुश कश्यप ने कहा कि हम सभी अपनी सेना के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम को नमन करते हैं। आज का भारत नया भारत है, जो किसी भी दुस्साहस का मुंह तोड़ जवाब देने में सक्षम है। हमें सर झुकाने की जरूरत नहीं होगी, हमारा डंका पूरी दुनिया में बजेगा। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी की कुशल कूटनीति के कारण पूरे विश्व में देश का सम्मान बढ़ा है और पाकिस्तान का आतंकवाद को शह देने का चेहरा उजागर हुआ है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी स्थगित हुआ है बंद नहीं हुआ है। उन्होंने कहा की आज के इस दौर में हमें अफवाहों से सचेत रहने की जरूरत है। हमें हमारी सेना एवं नेतृत्व में पूर्ण विश्वास है उनके हाथों में देश सुरक्षित है

इस तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष लव कुश कश्यप, उपाध्यक्ष बीनू निराला, मंडल अध्यक्ष दुर्गा कश्यप, मंडल महामंत्री ज्वाला कौशिक, महामंत्री प्रशांत यादव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे, संतोष तिवारी, सुरेश सोनी, रविंद्र दुबे, दिनेश प्रभाकर, वासितअली, आसाराम कश्यप द्वारका मंडलोई, राजू मानिकपुरी, पवन तंबोली, द्वारका पटेल, पार्षद इंदु यादव, पार्षद सुनील अग्रवाल, पार्षद मनोज पाटले, पार्षद रामफल श्रीवास, पार्षद कुश कहरा, पार्षद सूरज कश्यप, पार्षद हर्ष पटेल, पार्षद हीरा मरावी, प्रेमलता तंबोली, सावित्री रात्रे, उषा चौहान, प्रभा मानिकपुरी, शिवानी सोनी, संदीप राव, आदित्य निर्मलकर, संजय यादव,शंकर राव, तीरथ पटेल, बीजू कश्यप, राहुल कश्यप, उमेश पेंटर, मनोज पटेल इत्यादि नगरवासी एवं भाजपा के कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में शामिल रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *