चांटापारा में जगह दो,नहीं तो 25 साल हो जाएंगे पीछे….फूल दुकानदारों ने कहा,व्यापार विहार नहीं जाएंगे

जेल रोड स्थित फूल दुकानदारो ने व्यापार विहार जाने का किया विरोध
बिलासपुर। मिशन अस्पताल की जमीन पर प्रशासन के कब्जा करने के बाद फूल दुकान वालो को खाली करने का अल्टीमेटम दिया है।नगर निगम ने कहा है कि जल्द से जल्द व्यापार विहार शिफ्ट हो जाओ अन्यथा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।
दुकानदार बोले, चांटापारा में दुकान मिलेगा तो जाएंगे अन्यथा नहीं जाएंगे।
नगर निगम इन दिनो अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में नगर निगम की टीम ने मिशन अस्पताल परिसर में वर्षो से गुमटी के माध्यम से फूल का व्यापार करने वालो को अब खाली करने का अल्टीमेटम दिया है।नगर निगम का कहना है कि फूल दुकान के लिए व्यापार विहार में जगह दिया जाएगा।वहीं पर फूल का कारोबार किया जाए।चूंकि यह जगह मिशन अस्पताल बाउंड्री में स्थित है और मिशन अस्पताल को तोड़ा जा रहा है।इसके लिए पहले से फूल दुकान को हटाकर कही और स्थापित किया जाएगा।
लेकिन फूल दुकान वाले नगर निगम के खिलाफ है।फूल दुकान वालो का कहना है कि व्यापार विहार में कौन आएगा और वहां से कौन फूल खरीदेगा।बल्कि हम लोग पहले से भी पीछे हो जाएंगे। धंधा फिर से शुरू करना होगा।लेकिन चांटापारा में दुकान लगाने के लिए जगह दिया जाएगा तो सभी का रोजी रोटी चल जाएगा।अन्यथा खाली नहीं किया जाएगा।फूल बेचने वालो का साफ कहना
है कि कई साल हो गए पहले गोल बाजार था तो वहां से हटाकर जेल रोड भेजा गया और अब उनको फिर से हटाकर व्यापार विहार भेजा जा रहा है।जिसके कारण उनकी रोजी रोटी पर बात बन आई है।
फूल दुकानदार बोले,चांटापारा से हो जाएगा व्यापार,नहीं तो 25 साल हो जाएंगे पीछे
जेल रोड स्थित छत्तीसगढ़ स्कूल के पास वर्षो से संचालित करने वाले फूल दुकानदारो ने साफ कहा है कि व्यापार विहार जाएंगे तो 25 साल पीछे हो जाएंगे और धांधा करना मुश्किल हो जाएगा।लेकिन चांटापारा जाएंगे तो धंधा होने से रोजी रोटी में चलेगा।इसलिए नगर निगम को ध्यान रखकर कोशिश करना चाहिए कि फूल दुकानदारो कों सही जगह दिया जाए।
विरोध करना हुआ शुरू
फूल दुकान वालो का कहना है कि इसके लिए हम लोग एक बैठक करके नगर निगम आयुक्त से मिलकर मांग रखने वाले है।जिसमे एक जगह देने की मांग की जाएगी और जरूरत हुई तो सांसद और विधायक से मिलकर मामले को रखेंगे।जिसमे अगर बात नहीं बनी तो आने वाले दिनों में आंदोलन करेंगे।