चांपा-बिर्रा रोड पर तिरुपति मिनरल्स के दफ्तर में आयकर विभाग की छापेमारी…कोयला व्यापारी अंशुमान मुरारका के दस्तावेजों और लेन-देन की गहन जांच जारी
जांजगीर– चांपा-बिर्रा रोड पर स्थित तिरुपति मिनरल्स के कार्यालय में आयकर विभाग ने छापा मारा है। आयकर विभाग की टीम ने कोयला व्यापारी और तिरुपति मिनरल्स के प्रोप्राइटर अंशुमान मुरारका के दफ्तर में आज सुबह दबिश दी। कार्रवाई के बाद से कार्यालय में आयकर अधिकारियों की टीम मौजूद है और दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। आयकर विभाग की टीम खातों, बैंक लेन-देन, आय-व्यय से जुड़े दस्तावेजों और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड को खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कोयला व्यवसाय से जुड़े लेन-देन और संभावित कर अनियमितताओं को लेकर की जा रही है। छापे की कार्रवाई के दौरान कार्यालय में कर्मचारियों की आवाजाही सीमित कर दी गई है, वहीं दस्तावेजों को जब्त कर उनकी जांच की जा रही है।आयकर विभाग की यह कार्रवाई कई घंटों से जारी है और अभी तक विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, तिरुपति मिनरल्स या अंशुमान मुरारका की ओर से भी फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद आयकर विभाग की ओर से स्थिति स्पष्ट की जाएगी। पूरे मामले पर प्रशासन और व्यापारिक जगत की नजर बनी हुई है।
राकेश खरे+आलोक