Blog

प्रो.के.एन. व्यास, होमी भाभा चेयर प्रोफेसर, भारत सरकार ने किया कृषि महाविद्यालय का भ्रमण

बार्क, मुंबई के सहयोग से केंद्र में संचालित अनुसंधान कार्यों का किया अवलोकन

बिलासपुर – प्रो. के.एन.व्यास, परमाणु ऊर्जा विभाग होमी भाभा चेयर प्रोफेसर (पूर्व अध्यक्ष, परमाणु ऊर्जा आयोग और पूर्व सचिव, परमाणु ऊर्जा विभाग) भारत सरकार एवं भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, परमाणु ऊर्जा विभाग, भारत सरकार मुंबई तथा प्रोफेसर एंटोनियो कोस्टा डी ओलिवेरिया, जेनेटिक्स और प्लांट ब्रीडिंग, ब्राजील के वैज्ञानिकों के दल ने दिनांक 15.10.2024 को भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बार्क), मुंबई एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के संयुक्त सहयोग से बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बिलासपुर में संचालित अनुसंधान कार्यों का अवलोकन एवं भ्रमण किया।

केंद्र में भ्रमण के दौरान प्रोफेसर व्यास एवं अन्य वैज्ञानिकों ने बार्क, मुंबई एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सहयोग से विकसित धान की किस्म बिक्रम टीसीआर के 6.4 हेक्टेयर बीज उत्पादन कार्यक्रम का अवलोकन किया। कैंसर रोधी कोशिकाओं को नष्ट करने की क्षमता रखने वाली धान की प्रजाति संजीवनी का अवलोकन कर अनुसंधान कार्यों की प्रगति पर संतोष एवं प्रशंसा व्यक्त किया।

उद्यानिकी प्रक्षेत्र में हल्दी में अधिक उपज प्रदान करने एवं कीट-व्याधि के प्रति प्रतिरोधी किस्मों के विकास पर चल रहे अनुसंधान कार्य का भी अवलोकन किया। वैज्ञानिकों से चर्चा करते हुए प्रो.व्यास ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के पारस्परिक सहयोग से धान के साथ- साथ अन्य फसलों में भी अच्छी किस्मों का विकास किया जा सकेगा जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि अन्य राज्यों के किसानों हेतु लाभप्रद होंगी।

इस अवसर पर डॉ.आर.के.एस. तिवारी, अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय, बिलासपुर, डॉ. दीपक शर्मा, विभागाध्यक्ष (पादप प्रजनन एवं अनुवांशिकी विभाग), इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, डॉ. टी.डी. पांडे, डॉ. आर.के.एस. तोमर, डॉ.एस.के.वर्मा, डॉ. दिनेश पांडे, डॉ. डी.जे. शर्मा, डॉ. रोशन परिहार एवं अन्य वैज्ञानिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *