Blog
आदित्य फार्म्स पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशे की पार्टी से हुक्कापॉट-विदेशी शराब बरामद, 2 गिरफ्तार

रायपुर – तेलीबांधा थाना पुलिस ने देर रात आदित्य फार्म्स में दबिश देकर नशे की पार्टी का भंडाफोड़ किया है। मिली जानकारी के मुताबिक फार्म हाउस में बड़ी मात्रा में हुक्कापॉट और विदेशी शराब की बोतलें बरामद की गईं। बताया जा रहा है कि पार्टी में दूसरे राज्यों के लोग भी शामिल हुए थे। पुलिस को मौके पर चरस और चिट्टा के उपयोग किए जाने की आशंका भी है।
कार्रवाई के दौरान फार्म हाउस के अंदर मौजूद लोगों ने पुलिस टीम से बदतमीजी भी की। तेलीबांधा थाना पुलिस ने आरोपी हरजीत सिंह चावला समेत एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।