महिला पुलिस ने संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा….3 गिरफ्तार….एक पुरुष भी पकड़ाया

बिलासपुर।महिला थाना की पुलिस ने एसपी के निर्देश पर
कोन्हेर गार्डन के पास संदिग्ध अवस्था में तीन महिलाओं को पकड़ा गया है।पकड़ी गई महिलाएं देह व्यापार में लिप्त है।जो गार्डन के पास खड़े होकर ग्राहक की तलाश करती है।
महिला थाना सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी को सूचना मिली कि शनिवार की सुबह 9 बजे से कुछ महिलाएं संदिग्ध अवस्था में खड़ी हुई है। एसएसपी के निर्देश पर महिला थाना की रक्षा टीम ने कोन्हेर गार्डन, पोस्ट ऑफिस के आस पास के जगहों पर पेट्रोलिंग किया । और संडिध महिलाओं के बारे में पूछताछ की। इस दौरान तीन संदिग्ध महिला प्रिया वाधवानी पति दिनेश वधवानी उम्र 30 साल रामायण चौक चिंगराज पारा, अमरीका सतनामी पति भागवत सतनामी उम्र 45 साल पता बन्नाक चौक सिरगिट्टी और बिसाहीन धृतलहरे पति सरोद धृतलहरे उम्र 45 साल देहानपारा सकरी को पकड़ा गया।इसी के साथ देह व्यापार कराने वाले प्रकाश मानिकपुरी पिता राजू मानिकपुरी उम्र 30 साल पता मिनी बस्ती जरहाभाठा से पूछताछ किया गया।जिन्होने महिलाओ के साथ मिलकर पुलिस से हुज्जत बाजी करने लगी।जिन्हें पकड़कर महिला थाना लाया गया ।पुलिस ने बताया कि उक्त महिलाओं की देह व्यापार में संलिप्तता है। पकड़ी गई महिलाओं के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया है।
इसके पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
सूत्र बता रहे है कि इसके पहले भी छत्तीसगढ़ भवन और कोन्हेर गार्डन के पास संदिग्ध महिलाएं पकड़ा चुकी है।इसके साथ ही कुछ लड़किया भी पकड़ी गई थी।जिसमे कुछ समय तक संदिग्ध लोगो का दिखना बंद हो गया था।लेकिन पुलिस की निष्क्रियता की वजह से फिर से संदिग्ध महिलाएं दिखना शुरू हो गई थी।
एएसपी बोले,संदिग्ध महिलाओं की जांच शुरू
एएसपी राजेंद्र जायसवाल का कहना है कि इस मामले में संदिग्ध लोगो से पूछताछ की जा रही है।और अब पुलिस सादे ड्रेस और पेट्रोलिंग की भी ड्यूटी लगाकर संदिग्ध लोगो को पकड़ेगी।इस तरह की महिलाओं के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने टीम भी जलद गठन किया जाएगा।