Blog

रायपुर उपचुनाव को लेकर भाजपा की कार्यकर्ता बैठक, अमर अग्रवाल ने दिया जीत का मंत्र

रायपुर. आगामी रायपुर उपचुनाव के मद्देनजर भाजपा सदर बाजार मंडल की महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जीत के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

बैठक में श्री अमर अग्रवाल ने कहा, “यह उपचुनाव हमारे लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ है। पार्टी के हर कार्यकर्ता को पूरी ताकत और एकजुटता के साथ मैदान में उतरना होगा ताकि हम एक बार फिर से जीत की नई कहानी लिख सकें। भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों पर जनता का भरोसा है, हमें इसे और मजबूत बनाना है।”

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि उपचुनाव में हर घर तक पहुँच कर पार्टी की उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाना होगा और मतदाताओं के बीच एक मजबूत जनसंपर्क अभियान चलाना होगा।

बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल भी उपस्थित रहे, जिन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन मजबूत है और इस उपचुनाव में पार्टी निश्चित रूप से जीत दर्ज करेगी।

बैठक के दौरान चुनाव की रणनीति और भावी कार्ययोजना पर गहन चर्चा की गई। पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चुनावी अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *