लीलागर नदी के पास लेबर सरदार की पेड़ से झूलती मिली लाश,मल्हार चौकी क्षेत्र का मामला, पुलिस जुटी जांच में

बिलासपुर। मल्हार -चौकी क्षेत्र में गुरुवार सुबह लीलागर नदी के पास पेड़ से युवक की फांसी से झूलती लाश मिली है।जिससे मल्हार क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार मल्हार अमलीपारा वार्ड 10 में रहने वाला शिवा केवट पिता मंगलू केवट उम्र 37 वर्ष गुरुवार की सुबह 5 बजे के आसपास अपने घर से निकला था। जिसकी मल्हार से 3 km दूर लीलागर नदी के किनारे परसा पेड़ पर नायलॉन रस्सी के सहारे फांसी पर झूलती लाश मिली है।जिसकी जानकारी लगने पर परिजनों ने इसकी सूचना मल्हार चौकी पुलिस को दी है। वही परिजनों ने बताया कि मृतक शिवा लेबर सरदारी का काम करता था जो उत्तरप्रदेश सहित अन्य प्रदेशों में लेबरों की सप्लाई करता था।लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली यह पुलिस जांच में स्पष्ट हो पायेगा।फिलहाल मल्हार चौकी पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है।