मुंगेली के अर्पण ने 313 वीं रैंक के साथ हासिल की सफलता

– मुंगेली के अर्पण चोपड़ा ने 313 वीं रैंक के साथ यूपीएससी क्रैक की हैं। उन्होंने कॉमर्स सब्जेक्ट से ग्रेजुएट किया है।
Mungeli मुंगेली। यूपीएससी ने संघ लोक सेवा आयोग 2024 के परिणाम जारी कर दिए हैं। मुंगेली के रहने वाले अर्पण चोपड़ा ने 313 वीं रैंक हासिल की है। अर्पण मुंगेली नगर पालिका के कांग्रेस पार्षद विनय चोपड़ा के भाई हैं। वर्तमान में वह यूपीएससी की तैयारी के लिए दिल्ली में है।
अर्पण के पिता लंबे समय से वकालत करते थे। कुछ समय पहले उन्होंने ज्वेलरी दुकान खोली है। अर्पण की स्कूल की पढ़ाई मुंगेली से ही हुई है। प्राइमरी मिडिल स्कूल उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर मुंगेली से पढ़ा है। हाई स्कूल उन्होंने सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल से उत्तीर्ण की है। हायर सेकेंडरी जेसीस पब्लिक स्कूल मुंगेली से पास करने के बाद रायपुर की रविशंकर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स सब्जेक्ट लेकर ग्रेजुएशन किया।
ग्रेजुएशन करने के बाद अर्पण चोपड़ा दिल्ली चले गए। दिल्ली में उन्होंने यूपीएससी की तैयारी के लिए कोचिंग शुरु की। अर्पण के घर वाले बताते हैं कि पिछले साल भी उनका प्रारंभिक परीक्षा क्वालीफाई हुआ था पर मेंस एग्जाम में वे चूक गए। इस बार प्रारंभिक परीक्षा,मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू सभी निकाल कर अंततः सफलता मिल गई। अर्पण का पांचवे प्रयास में चयन हुआ है।