संत श्री शिरोमणि नामदेव महाराज जी की जयंती पर समाज के प्रबुद्ध जनों ने किया गायत्री महायज्ञ एवं महा आरती , काफी संख्या में महिलाएं बच्चे शामिल हुए

संत नामदेव सामुदायिक भवन नूतन चौक सरकंडा में नामदेव समाज के प्रबुद्ध जन जुटे , उत्साह के साथ मनाई गई संत नामदेव जी की जयंती
बिलासपुर। संत श्री शिरोमणि नामदेव महाराज जी की 754 वी जयंती के अवसर पर संत नामदेव सामुदायिक भवन नूतन चौक सरकंडा में श्री नामदेव फाउंडेशन बिलासपुर के द्वारा सुबह 9-30 बजे से गायत्री महायज्ञ, हवन पूजन, महा आरती का आयोजन किया गया । नामदेव समाज के प्रबुद्ध जन काफी संख्या में गायत्री महायज्ञ तथा महा आरती में शामिल हुए । शिव शंकर वर्मा ने विधि विधान से संत नामदेव जी की महा आरती एवं पूजा कराई। अखिल भारतीय नामदेव छत्रीय महासंघ नई दिल्ली के कार्यकारी अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद नामदेव ने संत नामदेव की महा आरती एवं पूजन करते हुए कहा है कि संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज का जन्म महाराष्ट्र के पंढरपुर में हुआ। संत नामदेव भगवान विट्ठल के उपासक थे। वे भेदभाव, जाति एवं छुआछूत मिटाने एवं धार्मिक जागृति के लिए उन्होंने देश की देश के कई राज्यों में पदयात्रा भी की थी। उनका जन्म 1270 में महाराष्ट्र के पंढरपुर में हुआ था। और अपने जन्म काल के बाद से ही वह लगातार समाज को एकजुट करने के लिए समाज में काम करते रहे। उन्होंने समाज में एक जूटता का संदेश दिया। समाज के प्रमुख शिव शंकर वर्मा गायत्री मंदिर के मार्गदर्शन में संत नामदेव सामुदायिक भवन में हवन पूजन किया गया।

आज नामदेव जयंती कार्यक्रम तथा हवन पूजन मैं प्रमुख रूप से श्री नामदेव फाउंडेशन बिलासपुर के अध्यक्ष एवं श्री नामदेव समाज विकास परिषद छत्तीसगढ़ राज्य के कार्यकारी अध्यक्ष एनपी नामदेव, सुधा नामदेव, कमल किशोर वर्मा,नामदेव समाज के प्रमुख हेमंत नामदेव सीमा नामदेव,शिवकुमार वर्मा उषा वर्मा,संतोष नामदेव गायत्री नामदेव, उमेश नामदेव शारदा नामदेव, अरुण नामदेव, वंदना नामदेव,विवेक वर्मा नेहा वर्मा, संतोष नामदेव माधुरी नामदेव, राकेश वर्मा,अनामिका वर्मा, के अलावा नामदेव समाज के चंद्रशेखर नामदेव, राजकुमार चौधरी, लखन लाल नामदेव, अनिल नामदेव,अमित नामदेव, पंकज नामदेव, शिवराम चौधरी, अखिल वर्मा,अनिल वर्मा, गणेश नामदेव, अजय नामदेव, हरीश नामदेव, गरिमा नामदेव,किरण नामदेव, रानी नामदेव, अर्चना नामदेव, पूजा नामदेव, अभिजीत वर्मा, अशोक नामदेव, कल्लू नामदेव, किसलय श्रीवास्तव ,राजेश नामदेव, नरेंद्र नामदेव,राकेश वर्मा, नवीन बदवार,संतोष नामदेव , अतुल चौधरी अतुल चौधरी, भारती चौधरी, संगीता नामदेव, स्मृति वर्मा, पूनम वर्मा, कल्पना वर्मा, प्रार्थना वर्मा,, कामता नामदेव, साधना नामदेव सुभाष नामदेव ज्योति नामदेव,समाज के सभी महिलाओं, पुरुष,प्रबुद्ध जनों से संत श्री शिरोमणि नामदेव जी महाराज की 754वी जयंती अवसर पर आयोजित गायत्री महायज्ञ, महा आरती पूजन किया।

इसके पहले प्रातः 9 बजे गोडपारा दर्जी मंदिर में संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन किया गया। ज्ञात हो कि संत श्री शिरोमणि नामदेव जी महाराज का जन्म महाराष्ट्र के पंढरपुर में हुआ था, और उन्होंने समाज की एकजुटता के लिए पूरे देश में भ्रमण किया था और भारत के अलावा कई देशों में भी उनके अनुयाई हैं। और पूरे देश भर में धूमधाम के साथ उनकी जयंती मनाई जाती है। और इसी कड़ी में हर साल की तरह इस बार भी एकादशी के दिन मंगलवार को संत नामदेव भवन सरकंडा बिलासपुर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया काफी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे शामिल हुए उत्साह के साथ श्रद्धापूर्वक संत नामदेव जी की जयंती पूरे प्रदेश में मनाई जा रही है।