सेंट्रल जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ कैदी
सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला
बिलासपुर। कैदी ने बिलासपुर सेंट्रल जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया है। उसे भागते हुए देखकर जेल प्रहरियों ने पीछा किया, लेकिन कैदी को पकड़ने में पूरी तरह से नाकाम रहे। जेल प्रहरी की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार कैदी की तलाश में जुटी है।
सिविल लाइन पुलिस के अनुसार रोशन कुमार साहू सेंट्रल जेल बिलासपुर में पदस्थ है। 8 जून को वह दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक ड्यूटी कर रहे थे। शाम पांच बजे विचाराधीन क्रमांक 837/397 राजा गोंड उर्फ उत्तम पिता फेकुराम गोंड (22) गतौरा थाना मस्तूरी निवासी ने रविवार की शाम 5 बजे जेल परिसर के अस्पताल वार्ड के वालगार्ड के उपर चढ़कर जेल की दीवार का सहारा लेकर फरार हो गया। कैदी को भागते हुए जेल प्रहरी रोशन कुमार की नजर पड़ गई। इसके बाद उन्होंने मेन गेट में ड्यूटी करने वाला प्रहरी अश्वनी ध्रुव को तत्काल घटना के संबंध में जानकारी दी। इसके बाद जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी व सहायक जेल अधीक्षक कोकिला वर्मा को पता चला। वहां मौजूद प्रहरियों ने जेल के बाहर जाकर कैदी राजा गोंड की खोजबीन किया, लेकिन उसके बारे में पता नहीं चल पाया। आरोपी राजा गोंड अपराध धारा-331(4), 305 बीएनएस के तहत जेल में बंद है।जेल प्रबन्धन में घटना की सूचना तत्काल सिविल लाइन पुलिस को दी।पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैं
सीसीटीवी से शुरू हुई तलाश
पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी कैदी की तलाश सीसीटीवी से शुरू की गई है।इसके लिए पुलिस जेल के आसपास और चौक चौराहे पर लगे कैमरे से कर रही है।इसके साथ ही फरार कैदी को लेकर जिले की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है।
जेल प्रशासन की लापरवाही आई सामने
जिस तरह से कैदी जेल से फरार हुआ है उससे यही लग रहा है कि कैदी ने पहले से पूरी तरह से योजना बना ली थी और मौके की तलाश में था।आज मौका पाकर दीवार फांदकर फरार हो गया।
वर्जन
सेंट्रल जेल से फरार।होने वाले कैदी की तलाश जारी है।इसके लिए टीम लगाया गया है और सीसीटीवी फुटेज से भी जांच किया जा रहा है।
एसआर साहू
टीआई सिविल लाइन थाना