Blog

सेवा सहकारी समिति के आंदोलनकारियों ने पहले धरने पर बैठे फिर घेरा कलेक्ट्रेट

14 नवंबर की धान खरीदी के लिए 24 समिति में 44 टोकन कटे,6 मैनुअल और 38 ऑनलाइन

जिले के 214 किसानों ने धान बेचने लिया टोकन

नेहरू चौक से रैली निकालकर कर्मचारियों ने जमकर प्रदर्शन किया

संभाग स्तर से लगभग 2 हजार से ज्यादा प्रबन्धक रहे मौजूद

बिलासपुर। सेवा सहकारी समिति के कर्मचारियों ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव कर दिया। इससे पहले उन्होंने नेहरू चौक से रैली निकालकर जमकर प्रदर्शन किया।

बता दे सेवा सहकारी समितियों के कर्मचारी नेहरू चौक में 8 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। धरना प्रदर्शन करने वाले कर्मचारी संघ का कहना है कि उनके धरने पर बैठे होने के बाद भी अब तक प्रशासन ने उनकी लंबित मांगों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए है। पिछले कई वर्षों से विभिन्न पत्राचार और ज्ञापन के माध्यम से शासन को मांगों के बारे में सूचित किया गया था। लेकिन हर बार उन्हें केवल मौखिक आश्वासन ही मिला। इसके बावजूद अब तक किसी भी मुद्दे का समाधान नहीं हुआ है। जिसके कारण कर्मचारियों को मजबूरन आंदोलन का रुख अपनाना पड़ा है।प्रबंधकीय अनुदान की मांग कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें भी मध्यप्रदेश शासन की तर्ज पर छत्तीसगढ़ शासन से 5-5 लाख का प्रबंधकीय अनुदान, सेवा नियमों में संशोधन और पदोन्नति आदि शामिल है।

सेवा सहकारी समिति की यह है प्रमुख मांग

1 प्रबंधकीय अनुदान, मध्यप्रदेश शासन की तरह छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को भी 5-5 लाख रुपए का प्रबंधकीय अनुदान प्रदान किया जाए।

2 सेवा नियमों में सुधार और पदोन्नति,सेवा नियमों में सुधार किया जाए और जिला सहकारी बैंकों में पदोन्नति की प्रक्रिया को नियमित किया जाए।

3 धान खरीद में नुकसान से बचाव,धान उपार्जन प्रक्रिया में होने वाले नुकसान से बचाव के लिए ‘सुखत’ का प्रावधान किया जाए।

पहले धरना प्रदर्शन फिर निकले पैदल रैली करने

सेवा सहकारी समिति के प्रबंधकों ने साफ शब्दों में कहा है कि यह हड़ताल हुए 8 दिन हो गए है और अब तक लंबित मांगो पर विचार नहीं किया गया है।इसलिए संभाग स्तरीय धरना देकर आज पैदल रैली निकाली गई। जो नेहरू चौक से होकर कलेक्ट्रेट तक पहुंची उसके बाद जमकर नारेबाजी की गई।


पूरे प्रदेश भर में संभाग स्तरीय धरना

सेवा सहकारी समितियों के प्रबंधकों का यह धरना जिला स्तर पर नहीं बल्कि संभाग स्तर पर चल रहा है। इसके लिए हर संभाग मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करके हड़ताल जारी रखा गया है। जिसे धीरे धीरे करके लोग धरना में।शामिल होकर अपनी बातों को प्रमुखता से रख रहे है।


कलेक्ट्रेट घेरा फिर की नारेबाजी

सेवा सहकारी समिति के प्रबंधकों ने हड़ताल करने के बाद दोपहर को एक साथ रैली निकाली,फिर पैदल चलते हुए कलेक्ट्रेट जा पहुंचे,भारी भीड़ के कारण सड़क पर जाम लग गया और कलेक्ट्रेट के सामने जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।

वर्जन
जब तक राज्य सरकार हमारी 3 सूत्रीय मांगों को पूरा नहीं करती हैं तब तक आंदोलन जारी रहेगा और जरूरत हुई तो इससे भी बढ़कर उग्र आंदोलन किया जायेगा।चाहे धान खरीदी हो या न हो,लंबित मांग पहले पूरा होना चाहिए।

कमल पाटनवार
जिलाध्यक्ष सेवा सहकारी समिति संघ बिलासपुर

वर्जन

जिले के 214 किसानों ने धान बिक्री के लिए टोकन ले लिया है। खरीदी केंद्रो में सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। कर्मचारियों की हड़ताल का मामला शासन स्तर पर हल होना है। हम अपना काम कर रहे है।

सुनील सोढ़ी
सीईओ जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर

वर्जन

अगर सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक धान खरीदी करने वापस नहीं आयेंगे तो किसानों का धान बर्बाद होगा,इससे बहुत फर्क पड़ेगा। यह शासन स्तर का मामला है।

आशीष दुबे
नोडल अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *