Blog

33 लाख से अधिक का राजस्व था बकाया,बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी…केसरी पाइप फैक्ट्री पर लगा ताला

इधर राजस्व वसूली ने भी पकड़ी रफ्तार,फरवरी माह में ही साढ़े चार करोड़ से अधिक की वसूली

मार्च के पहले सप्ताह में 2 करोड़ से अधिक की वसूली

वित्तीय वर्ष का अंतिम महीना,बकाया राशि जमा करने निगम ने की अपील

बिलासपुर- नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सालों से संपत्ति समेत अन्य टैक्स नहीं पटाने वाले केसरी पाइप फैक्ट्री को सील कर दिया है। टिकरापारा स्थित केसरी पाइप फैक्ट्री का 2016-17 से अब तक 33 लाख 84 हजार 354 रूपए राजस्व बकाया था। कई बार नोटिस देने के बावजूद फैक्ट्री के संचालक द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा था और ना ही बकाया राशि जमा की गई। नोटिस के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं करने पर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने फैक्ट्री को सील करने के निर्देश दिए। जिसके बाद अतिक्रमण और राजस्व अमले ने आज केसरी पाइप फैक्ट्री को सील कर दिया है। निगम कमिश्नर अमित कुमार ने ऐसे सभी बड़े बकायादारों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए है। वित्तीय वर्ष के अंतिम तारीख तक बकाया राजस्व तेजी से वसूलने और लक्ष्य पूरा करने को कहा है। इधर नगर निगम द्वारा पिछले छः माह से राजस्व वसूली के लिए लगातार अभियान चलाने का असर दिखने लगा है,अब तक सालों से संपत्ति समेत अन्य टैक्स नहीं पटाने वाले बकायादार भी अपना टैक्स जमा कर रहे हैं। निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार के सख्त निर्देश के बाद वसूली में लगे राजस्व विभाग ने सिर्फ फरवरी माह में ही 4 करोड़ 74 लाख 32 हजार रूपए की वसूली किया है और मार्च महीने में 1 तारीख से 5 मार्च तक 2 करोड़ 2 लाख 81 हजार रूपए राजस्व वसूले हैं। वित्तीय वर्ष की समाप्ति में अभी 25 दिन का समय शेष है,ऐसे में वसूली तेज होनी की उम्मीद है।

31 मार्च तक टैक्स पटाने निगम कमिश्नर की अपील

निगम कमिश्नर अमित कुमार ने शहरवासियों से 31 मार्च तक राजस्व कर जमा करने की अपील करते हुए कहा है नगर निगम के आय का एक बड़ा स्त्रोत राजस्व है,जिसके आधार पर नागरिकों को मूलभूत सुविधा और विकास कार्य कराए जाते है।
निगम के सुचारू एवं निर्बाध सेवा के संचालन के लिए सभी अपना राजस्व कर 31 मार्च तक जमा करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13:10