Blog

अंतरजिला बाईक चोर गिरोह से 13 बाइक पकड़ने में मिली सफलता….आरोपियों से 13 मोटर सायकल कीमती 11.35 लाख रूपये की मोटर सायकल किया गया जप्त

अंतर जिला बाईक चोर गिरोह 9 आरोपी को किया गया गिरफ्तार एवं 1 विधि से संघर्षरत् बालक

बिलासपुर/ मुंगेली। जिले में लगातार बाईक चोरी की वारदात की घटना सामने आरही थी।जिसे ध्यान में।रखते हुए मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने मोटर सायकल और अज्ञात चोर की तलाश करने के लिए थाना और चौकी प्रभारियों एवं साइबर सेल को सख्त निर्देश दिया है। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा, उप पुलिस अधीक्षक पथरिया/लोरमी नवनीत पाटिल, एसआर घृतलहरे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में जिले के थाना क्षेत्रों में वाहन चोर गिरोह की पता तलाश करने के लिए पुलिस टीम गठित किया गया। वाहन चोरी गिरोह की तलाश केजिले के संदिग्ध व्यक्तियों के गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही थी।


इसी बीच जरहागांव एवं सरगांव में मोटर सायकल चोरी की शिकायत मिलने पर पुलिस टीम ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये तलाश शुरू की। सरगांव थाना क्षेत्रांतर्गत प्रार्थी दूजराम निषाद निवासी सल्फा से पूछताछ किया गया जो अपनी मोटर सायकल हीरो स्पलेण्डर को मनियारी चौक में वैशाखु महिलांग के कार्यालय के सामने खड़ी कर ट्रेक्टर में काम करने तोरला गया था, वापस आने पर मोटर सायकल की चाबी तोरला में ही भूल जाने पर रात में गाड़ी को वहीं छोड़ना और अगली सुबह बाइक का गायब होना बताया। जिसकी सूचना पर सरगांव थाना में अपराध पंजीबद्ध किया गया। इसी प्रकार जरहागांव थाना क्षेत्र में प्रार्थी पंकज दास मानिकपुरी फरहदा प्रार्थी का भाई रात करीब 9 बजे मोटर सायकल होण्डा ड्रीम युगा क्रमांक एचआर 26 सीवाय-4490 में डीजल छोडने मोटर सायकल को रोड पर खड़ी कर खेत गया था, वापस आने पर मोटर सायकल नहीं मिला। एवं प्रार्थी अशोक कोशले बरमपुर अपने परिचित के घर ग्राम डिंडोल गया था, वापस आते समय नहर रोड डिंडोल में मोटर सायकल को खड़ी कर दिशा-मैदान के लिए गया था वापस आया तो उसकी बाइक नहीं थी। रिपोर्ट पर लोरमी थाना में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।इसी बीच साइबर सेल टीम मुंगेली को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम पदमपुर-फुलवारी तरफ तिफरा निवासी एक व्यक्ति बाइक बेचने की फिराक में ग्राहक के तलाश में हैं। ग्राम पदमपुर-फुलवारी पहुंचकर मुखबिर की सूचना पर तस्दीकी करने के लिए ग्राम फुलवारी में निलेश उर्फ वेदप्रकाश वैष्णव कोरियापारा मन्नाडोल तिफरा संदिग्ध हालत में 1 होण्डा ड्रीम युगा मोटर सायकल के साथ मिला। बाइक के संबंध में पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नही दिया।तब पुलिस ने हिरासत में लेकर उससे कड़ाई से पूछताछ की जिसने अपने साथी सुरीत उर्फ प्रिंस विश्वकर्मा, शैलेन्द्र उर्फ पिन्टू दोनो निवासी कयुवा, युवराज उर्फ नानू उर्फ हुनहुन, तामेश डहरिया दोनों निवासी लौदा प्रकाश सोनी न पथरिया के साथ मिलकर जरहागांव, सरगांव, लोरमी थाना क्षेत्र के अतिरिक्त सरहदी जिला के भाटापारा, सिलतरा रायपुर, संबलपुर बेमेतरा, करगी रोड कोटा, रतनपुर थाना क्षेत्र में विगत 4-5 माह से 13 बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिए है।आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बाइक को शक्ति खाण्डे नरोतीकापा गनियारी, प्रकाश सोनी पथरिया, प्रेमु उर्फ कबीर वर्मा सकेरी को 3 मोटर सायकल बेचे है।पुलिस ने सभी संदेहियों को अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लेकर पूछताछ किया । चोरी गये बाइक को आरोपियों के निशादेही पर विभिन्न स्थानों से बरामद कर 13 मोटर सायकल जिसकी कीमत 11.35 लाख रूपये को जप्त किया गया है। इस पूरे मामले में 9 आरोपियों गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजी गयी तथा 1 विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया।उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सुशील कुमार बंछोर प्रभारी सायबर सेल मुंगेली, प्रआर. नोखेलाल कुर्रे, लोकेश राजपूत, यशवंत डाहिरे, नरेश यादव, रवि जांगड़े, आरक्षक राकेश बंजारा, भेषज पाण्डेकर, परमेश्वर जांगड़े, रवि मिंज, राहुल यादव, हेमसिंह, रामकिशोर कश्यप, महेन्द्र ठाकुर, बसंत कुमार, जितेन्द्र सिंह राजपूत एवं थाना प्रभारी जरहागांव उप निरीक्षक नंदलाल पैकरा सउनि अफरोज अली, प्रआर. भुवन चतुर्वेदी, आरक्षक विजय साहू, व उमेश सोनवानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी का नाम

1 सुरीत उर्फ प्रिंस पिता गोपाल विश्वकर्मा उम्र 20 वर्ष साकिन कपुआ थाना पथरिया जिला मुंगेली
2 शैलेन्द्र उर्फ पिंटू बंजारे पिता मथुरा प्रसाद बंजारे उम्र 20 वर्ष साकिन कपुआ थाना पथरिया

3 प्रकाश सोनी उर्फ छोटू पिता सुशील सोनी उम्र 26 वर्ष निवासी रेस्ट हाउस रोड पथरिया थाना पचरिया

4 नानू उर्फ युवराज उर्फ हुनहुन पिता मन्नू साहू उम्र 20 वर्ष निवासी लौदा थाना पथरिया

5 वेदप्रकाश वैष्णव उर्फ निलेश पिता कृष्णा दास उम्र 23 वर्ष साकिन मन्नाडोल (कोरियापारा) थाना तिफरा बिलासपुर

6 तामेश डहरिया पिता सुरेन्द्र डहरिया उम्र 19 वर्ष निवासी लौदा थाना पथरिया

7 संजय ध्रुव पिता भगोली ध्रुव उम्र 26 वर्ष निवासी लछनपुर थाना पथरिया

8 प्रेमू उर्फ कबीर वर्मा पिता महाबली वर्मा (लोधी) उम्र 22 वर्ष निवासी सकेरी थाना पथरिया

9 शक्ति खाण्डे पिता सुरेश खाण्डे उम्र 23 वर्ष निवासी नरोतीकापा थाना करगीरोड़ कोटा जिला बिला

10 (01) विधि से संघर्षरत् बालक

बरामद किये गये मोटर सायकल का विवरण

  1. हीरो पैशन प्रो क्रमांक CG22 AE 1865 चेचिस नंबर MBLHA10BJFHC08077 इंजन नंबर HA10ETFHC35270
  2. थाना सरगांव अप.क्र.69/25 धारा 303 (2) बीएनएस हीरो स्लेडर काले रंग चेचिस नंबर MBLHAW2235HA57978 इंजन नंबर HA11E7SHA62789
  3. हीरो एच एफ डीलक्स काले रंग का चेचिस नंबर MBLHA11AEE9D60477 इंजन नंबर HAIIEFE9D65398
  4. थाना जरहागांव के अप.क्र. 80/25 धारा 303(2) बीएनएस होण्डा ड्रीम युगा लाल रंग का चेचिस नंबरME4JC58AFGT295404 इंजन नंबर JC58ET4295500
  5. हीरो एचएफ डीलक्स चेचिस नंबर MBLHAW147N4H05806 इंजन नंबर HAIIESN4H05973
  6. थाना लोरमी के अप.क. 247/25 धारा 303 (2) बीएनएस बजाज पल्सर चेचिस नंबर MD2B68BX8RWG14981 इंजन नंबर DHXWRF36465
  7. टी.वी.एस. जी.वी. क्रमांक सीजी 04 सीएक्स-2684 चेचिस नंबर MD625AV15A1G50693
  8. थाना भाटापारा के अप.क. 343/25 धारा 305 (ए) बीएनएस टीवीएस राइडर चेचिस नंबरMD625AF92R1E04149 इंजन नंबर AF9ER1403920
  9. हीरो एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 07 एएन-7932 चेचिस नंबर MBLHAIIEWD9K07359 इंजन नंबर HA11EFD9J65490
  10. टीवीएस राइडर क्रमांक सीजी-28 ई-1899 चेचिस नंबर MD62SAF90RIB09129 इंजन नंबर AF9BR1408779
  11. होण्डा लियो चेचिस नंबर ME4JC88DCRG013842 इंजन नंबर JC88EG3031006
  12. हीरो ग्लैमर चेचिस नंबर MBLJAW166M9D03988 इंजन नंबर JA07ADM9D03819
  13. हीरो स्पलेण्डर प्लस काला रंग चेचिस नंबर MBLHAW213RA02619 इंजन नंबर LH11E7R9A09279

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *