अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन भव्य आयोजन एवं विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं का सम्मान

बिलासपुर।महिला दिवस एवं होली मिलन का कार्यक्रम स्वयं सिद्धा फाउंडेशन के तत्वावधान में निजी होटल भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला अधिकारी, उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर CHMO सुधा गढ़वाल, सीएमडी कॉलेज की अध्यक्ष श्रद्धा संजय दुबे, रितु शैलेश पांडे, स्मृति तिलक श्रीवास, आशा अग्रवाल, योगिता आनंद श्रीवास, डॉ रश्मि शर्मा , विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
अतिथि श्रद्धा संजय दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं ने समाज में लंबा सफर तय किया है। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास बहुत जरूरी है। महिलाओं को अपने सपनों को पूरा करने के लिए लगातार आगे बढ़ते रहना चाहिए।
CHMO सुधा गढ़वाल ने कहा कि आज महिलाओं के लिए हर क्षेत्र में अवसर बढ़ रहे हैं। महिलाओं को आगे आकर नेतृत्व की भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने स्वयं सिद्धा फाउंडेशन द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
रितु शैलेश पांडे ने महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण अत्यंत आवश्यक है। वहीं डॉ रश्मि शर्मा अपोलो ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं घर के साथ-साथ राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासन सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता पर चर्चा की गई तथा विभिन्न सामाजिक चुनौतियों से जुड़े विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। बांसुरी वादन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।
स्वयं सिद्धा फाउंडेशन की अध्यक्ष चंचल सलूजा ने कहा कि संस्था महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है और महिलाओं की हर संभव सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेगी।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में तारिणी शुक्ला अंकिता शुक्ला अजीता पांडे, मूकबधिर ममता मिश्रा, प्रतिज्ञा सिंह, निहारिका त्रिपाठी, प्रतिज्ञा सिंह वकील,वर्षा भास्कर, और अरुणिमा मिश्रा,मीना सलूजा, मोनिका लंबा हर्ष शर्मा मित्रा डॉ प्रकृति वर्मा, दीप्ति प्रवेश तिवारी,रितु झा, डॉ गरिमा तिवारी डॉ चांदनी गुप्ता, सुलंगना प्रसाद, रोटरी अध्यक्ष क्वीन सीमा ठाकुर, किरण सिंह नीतू स्वर्णकार, गुंजन अग्रवाल,बिंदु कुशवाहा, बबिता तिवारी, गरिमा सराफ,कंचन अनंत , एकता आर्य, पूजा तिवारी, अभिनेत्री सोनाली सिहरे प्रियंका देवांगन, कवि मारिया कायनात, विमला रजक, रितु साहू, सिमरन कौर श्वेता सिंह, रम्या सुभाष, नवीन दुबे प्रियंक सराफ मुकेश सलूजा शामिल रहे।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया, मंच संचालन अभिलाषा झा ने किया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन रितु साहू द्वारा किया गया।