Blog

अंबिकापुर में बुलडोजर एक्शन, 39 अवैध मकानों पर चला प्रशासन का डंडा

8 एकड़ सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई

अंबिकापुर । जिला प्रशासन ने अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गंगापुर इलाके में बुलडोजर चलाया। करीब 7.5 से 8 एकड़ सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की प्रक्रिया के तहत 39 अवैध मकानों को तोड़ने की शुरुआत की गई। प्रशासन द्वारा पहले ही अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर जमीन खाली करने के निर्देश दिए गए थे, जिसके बाद कई लोगों ने कार्रवाई से पहले ही अपने घर खाली कर सामान बाहर निकाल लिया था।यह अवैध निर्माण मेडिकल कॉलेज के पास स्थित सरकारी जमीन पर किए गए थे, जिन्हें हटाने के लिए प्रशासन पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंचा। कार्रवाई के दौरान दो बुलडोजर लगाए गए और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। मौके पर ASP, SDM, तहसीलदार सहित कई थानों के प्रभारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।प्रशासन का कहना है कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप का माहौल देखा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *