Blog

अंबेडकर नगर आत्मानंद स्कूल में न्योता भोज, पीएससी में सफलता प्राप्त करने वाली शताक्षी पांडे का हुआ सम्मान

प्राचार्य गोपाल मिश्रा के जन्मदिन पर भव्य आयोजन

बिलासपुर। स्वामी आत्मानंद स्कूल अंबेडकर नगर में आज न्योता भोज का आयोजन किया गया। भोज में स्कूल के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भोज का आनंद लिया । पीएससी परीक्षा में चयनित हुई और वित्त अधिकारी बनने वाली शताक्षी पांडे का भी आज स्कूल में सम्मान किया गया। यह आयोजन आज स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य गोपाल मिश्रा के जन्मदिन पर किया गया है । न्योता भोज में प्रमुख रूप से नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी विजय ताडे, शिक्षा अधिकारी, भूपेंद्र कौशिक, भ अखिलेश मेहता,पूर्व महापौर किशोर राय, शाला विकास समिति के अध्यक्ष शेखर मुदलियार,पूर्व पार्षद राजेश मिश्रा, महेश चंद्रिकापुरे,संगठन पदाधिकारी नारायण, गोस्वामी, के अलावा काफी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाओं ने यहां पर न्योता भोज का आनंद लिया और पगोपाल मिश्रा को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनका सम्मान भीकिया। स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। और निगम अमित कुमार तथा पूर्व महापौर किशोर राय समेत सभी शिक्षक विभाग के अधिकारियों ने न्योता भोज के आयोजन की तारीफ की और गोपाल मिश्रा को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा की सेंट्रल किचन से स्कूल में बच्चों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है लेकिन न्योता कॉन्सेप्ट छत्तीसगढ़ शासन के महत्वपूर्ण योजना है जिसमे शिक्षकों की सहभागिता शहर के आम नागरिकों की सहभागिता से विशेष भोजन बच्चों को प्रदानकिया जाए।

इस आयोजन से साला परिवार में एक आनंद का और एक अच्छा माहौल बनता है और बच्चों में भी खुशी होती है। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूपसे शताक्षी पांडे जो इसी स्कूल की शिक्षिका रहीं है। आज शताक्षी पांडे का भी स्कूल परिवार के द्वारा सम्मान किया गया। प्राचार्य गोपाल मिश्रा का छात्र-छात्राओंतथा शिक्षक गणों ने श्रीफल ‌साल तथा पुष्प कुछ सेसम्मान करके उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *