Blog

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा रानी गांव देव स्थल पर शिव अभिषेक पूजा अर्चना और आगामी कार्यक्रम की बैठक

बिलासपुर।अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत रविवार को 11 बजे रानी मंदिर देवस्थान जूना शहर रतनपुर प्राचीन शिव मंदिर का अभिषेक करने पहुंचे भव्य तरीके से पूजा पाठ किया गया। कहा जाता है शिवलिंग पर प्रथम सूर्य की किरणों से शिवलिंग पर अभिषेक होता है। सभी लोग प्रसाद ग्रहण करने के बाद अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की एक बैठक फरवरी महीने के तीसरे रविवार को रखा गया जिसमें आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार किया गया। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांत अध्यक्ष राकेश चंद्राकर, प्रांत महिला प्रमुख सुनीता मानिकपुरी, जिला अध्यक्ष निर्मल कुमार घोष, उपाध्यक्ष मदन मोहन गुल्ला ,जिला , जिला सचिव प्रदीप शर्मा महिला अध्यक्ष श्रीमती शेफाली घोष, महिला उपाध्यक्ष प्रभा तिवारी,महिला सचिव श्रीमती पूनम शुक्ला, पर्यावरण प्रमुख रेखा गुल्ला , कार्यालय मंत्री सुमिता दास गुप्ता, सदस्य दुर्गा शर्मा, रोहिणी कुमार बैसवाड़े, राकेश निर्मलकर आदि शामिल रहे।

आगामी 7 मार्च 2026 शनिवार दोपहर 3:00 बजे से महिला दिवस और होली मिलन कार्यक्रम रखा जाएगा। सभी महिलाओं को भाइयों द्वारा सम्मानित किया जाएगा और हर्बल गुलाल और फूलों की होली रखा जाएगा।
वही 10 मार्च 2026 मंगलवार को एक जागरूकता कार्यक्रम मंगला में रखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *