12 बार तहसील गए और 100 बार किए फोन फिर भी नहीं दे रहे नकल…रीडर की हिमाकत तो देखिये…राजस्व विभाग में चल रही मनमानी

तहसीलदार का रीडर मांगता है पैसा,नकल निकालने के नाम पर लेते है पैसा
शिकायतकर्ता ने कलेक्टर और एसडीएम के पास की शिकायत
बिलासपुर। बेलतरा तहसील के रीडर पर गंभीर आरोप लगा है। आरोप है वह पैसा लेने के बाद भी समय पर नकल नहीं देता है। जिसकी शिकायत पीड़ित ने कलेक्टर और एसडीएम के पास की गई है।
बेलतरा तहसील में रीडर एसएल श्रीवास और नकल शाखा का काम देखने वाले कमल के खिलाफ शिकायतकर्ता विवेक शर्मा ने ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में बताया गया है कि तहसील कार्यालय का रीडर एसएल श्रीवास और कमल प्रकरण का नकल निकालने के नाम से पैसा लेते है और पैसा लेने के बाद भी समय से काम नहीं करते है।
जबकि अर्जेंट नकल निकालने में मात्र 3 से
4 दिन का समय लगता है। इसके बाद भी अब तक नकल नहीं दिया गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि फोन करने पर फोन नहीं उठाया जाता है और नकल मांगने पर आज आना फिर कल आना कहकर बुलाया जाता है लेकिन नकल नहीं दिया जा रहा है।
कई बार फोन और बेलतरा तहसील का चुका हूं फिर भी नहीं हो रही सुनवाई
शिकायतकर्ता विवेक शर्मा ने बताया कि नकल निकालने के लिए जो प्रक्रिया होती है वह पूरी हो चुकी है। अर्जेंट के लिए जो नियम होता है वह भी किया गया लेकिन 22 दिन होने के बाद भी प्रकरण का नकल नहीं दिया गया है। जिसके कारण समस्या हो रही है।
तहसीलदार के रीडर बोले कल भेज देना नकल निकलवा दूंगा
तहसीलदार के रीडर एसएल श्रीवास ने बताया कि कल भेज देना मै उनका नकल निकलवा दूंगा।
मेरे पास कोई शिकायत नहीं न मुझे कुछ मालूम है
बेलतरा तहसीलदार शशांक शेखर शुक्ला ने बताया कि मेरे पास रीडर की कोई शिकायत नहीं आई है न ही मुझे इसके बारे में कुछ मालूम है। इसलिए इसके बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता।
एसडीएम बोले आवक जावक में शिकायत आया होगा मेरे पास शिकायत नहीं आई है,लेकिन देख लेता हूं पता करता हूं
इस मामले को लेकर बिलासपुर एसडीएम पीयूष तिवारी बोले कि मेरे पास अब तक रीडर की कोई शिकायत नहीं आई है। हो सकता है कि आवक जावक में शिकायत पत्र आया हो पता करता हूं कि क्या मामला है।