अग्रोहा मित्रमंडल के द्वारा अग्रवाल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का रंगारंग आतिशबाजी के साथ समापन

*ब्लैक राइडर्स ने शानदार प्रदर्शन कर एपीएल ट्रॉफी जीती, विधायक अमर के हाथों 2 लाख का नगद पुरस्कार तथा ट्रॉफी प्राप्त किया *
एलाइड स्क्वाड उपविजेता रही, 1 लाख का नगर पुरस्कार था ट्रॉफी जीता
एपीएल के पूरे टूर्नामेंट में ब्लैक राइडर्स का शानदार प्रदर्शन कप्तान मयंक अग्रवाल का शानदार प्रदर्शन मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीता
बिलासपुर। अग्रोहा मित्र मंडल के द्वारा मिनी स्टेडियम गांधी चौक में आयोजित अग्रवाल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में ब्लैक राइडर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मैच में ऐतिहासिक जीत हासिल किया और एपीएल ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। अग्रोहा मित्र मंडल के द्वारा विजेता टीम को 2 लाख का नगद पुरस्कार भी दिया गया। विधायक अमर अग्रवाल, महापौर पूजा विधानी तथा बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने विजेता विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। तथा खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। उपविजेता टीम एलाइट स्क्वाड को एक का नगद पुरस्कार तथा ट्रॉफी प्रदान की गई। शानदार आतिशबाजी ढोल ताशा के बीच ब्लैक राइडर्स ने जीत का जश्न मनाया। आज फाइनल मैच में ब्लैक राइडर्स ने 164 रन बनाए और एलिट एस्कॉर्ट की टीम 106 रन पर ही सिमट गई।

अग्रोहा मित्र मंडल के द्वारा 25 दिसंबर से चल रहे अग्रवाल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का मिनी स्टेडियम गांधी चौक में आज फाइनल मैच खेला गया। ब्लैक राइडर तथा एलाइड एस्कॉर्ट के खिलाड़ियों ने पूरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया और दोनों टीम के बीच फाइनल मैच हुआ। टॉस जीतकर ब्लैक राइडर्स ने शानदार बल्ले बाजी करते हुए निर्धारित 10ओवर में 164 रन बनाएं। जिसके जवाब में एलाइट स्क्वाड सिर्फ 106 रन बना सके। मयंक अग्रवाल की घातक पारी ने ब्लैक राइडर्स को शानदार जीत दिल जीत दिलाई। विधायक अमर अग्रवाल ने विजेता टीम तथा मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार जीतने वाले मयंक अग्रवाल को कर्मचारी 21000 और 11 हजार रुपए नगद पुरस्कार भी दिए और बधाई दी।
अग्रोहा मित्र मंडल के द्वारा आयोजित एपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता में आज टीमों ने भाग लिया था चार दिनों तक सभी टीम आपस में मैच खेले और सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

आज के फाइनल मैच तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अमर अग्रवाल , विधायक सुशांत शुक्ला महापौर पूजा विधानी ने महाराजा अग्रसेन की मूर्ति पर पूजा अर्चना कर खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि बिलासपुर में खेल के प्रति तेजी के साथ बढ़ रहा है। अग्रवाल महासभा के सदस्यों ने बहुत अच्छा प्रयास किया है । उन्होंने कहा कि उसमें सबसे अच्छी बात है कि मिनी स्टेडियम गांधी चौक में कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब यहां क्रिकेट प्रतियोगिता ना हो। और मुझे खुशी है कि अग्रवाल समाज के द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि विभिन्न संगठन अधिवक्ता कर्मचारी संगठन खेल का आयोजन कर रहे हैं। यहां के नागरिकों में खेल के प्रति आकर्षण बढ़ते जा रहा है। उस समय प्रसन्नता होती है जब कोई समाज खेल के प्रति जागरूक होता है। हमारा जीवन बहु आयामी है। इस अवसर पर हमारे जीवन में खेल,संस्कृति ,आध्यात्मिक आ जाए तो जीवन पूर्ण हो जाता है। और इस अग्रवाल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के माध्यम से समाज के युवा खेल मैदान में प्रदर्शन कर रहे हैं। विधायक अमर अग्रवाल नेकहा कि खेल के मैदान में जो पीछे रह जाता है, जीतने वाले को हृदय की गहराई से बधाई देता है। खेल के मैदान में ना कोई थाने जाता है ना कोई कोर्ट जाता है। किस प्रकार से खेल के मैदानमें अपनी कमियों को दूर करके सामने की खुशी में शामिल होना ही खिलाड़ी भावना है। खिलाड़ी भावना खेल के मैदान से ही सीखा जाता है। खेल के मैदान में जो पीछे रह जाता है वह संकल्प लेकर जाता है कि आने वाले समय में और अच्छे प्रदर्शन करेंगे और प्रथम आएंगे। जीवन में यदि खेल के मैदान में खेल को उतारने और प्रयास करेंगे तो खेल के मैदान में प्रयत्न करने वालों की हार नहीं होती। श्री अग्रवाल ने कहा कि खेल हमेशा मजबूत बनाता है शारीरिक रूप से मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। बिलासपुर खेल के प्रति आगे जा रहा है समाज आपस में खेल के लिए जुट रहा है। अग्रसेन भगवान की जयंती भी मानते हैं लेकिन हम खेल भी खेल रहे हैं। ऐसे सारे प्रयत्न समाज को उन्नत समाज बनता है। अग्रवाल समाज ने आज के युवाओं को खेल का रास्ता दिखाया। उन्होंने सभी विजेता तथा उप विजेता टीम सभी खिलाड़ी को बधाई दी। समाज में युवा खेल के क्षेत्र में आगे आए इस प्रकार के प्रयत्न चलते रहे। समाज के व्यक्ति को अच्छा और मजबूत इंसान बनाना ,उन दायित्व की पूर्ति में इस खेल का आयोजन महत्वपूर्ण साबित होगा।
विधायक सुशांत शुक्ला ने इस अवसर पर कहां की सामाजिक तौर पर जब व्यापारी वर्ग शारीरिक सौष्ठव के लिए मैदान में उतरता है आयोजन समिति को बधाई दीऔर खिलाड़ियों से कहा कि यश फैलाएं और अग्रवाल समाज दूसरे समाज को भी खेल और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जागरूक करें। खेल भावना के साथ युवाओं को प्रोत्साहित करें दूसरे समाज को भी उत्साहित करें। सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
महापौर पूजा विधानी ने कहा कि अग्रवाल समाज के द्वारा अच्छा प्रयास किया जा रहा है। खिलाड़ियों को बधाई देते हुए अग्रोहा मित्र मंडल के सदस्यों को बधाई दी और कहा कि अग्रवाल समाज के युवा अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। और खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
सेमी फाइनल मैच में भी दोनों टीमों का शानदार प्रदर्शन
अग्रोहा मित्र मंडल के द्वारा 25 दिसंबर से एपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । अग्रवाल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में आज दो सेमीफाइनल मुकाबले में पहला सेमीफाइनल मैच अयोध्या चेरियट तथा एलाइड स्क्वाड के बीच खेला गया। अयोध्या चेरियट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ विकेट खोकर 43 रन बनाएं। जिसके जवाब में एलाइट स्क्वाड टीम ने पांच ओवर एक गेंद में ही सिर्फ दो विकेट खोकर इस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया और फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आकाश लोहिया को प्रदान किया गया। आकाश ने नाबाद 25 रन बनाएं और शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए और सिर्फ 10 ही दिए।
दूसरा सेमीफाइनल मैच इंद्रप्रस्थ सुपर किंग्स ब्लैक राइडर्स और इंद्रप्रस्थ सुपर किंग के बीच खेला गया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी ब्लैक राइडर्स की टीम ने 8 ओवर में चार विकेट खोकर 98 रन बना लिए और इंद्रप्रस्थ सुपर किंग को 99 रन का लक्ष्य दिया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए इंद्रप्रस्थ सुपर किंग आठ ओवर में सिर्फ 70 रन बना सकी और और इस प्रकार ब्लैक राइडर्स की टीम 28 रनों से सेमी फाइनल मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मयंक अग्रवाल को प्रदान किया गया जिन्होंने मिनी स्टेडियम खेल मैदान में शानदार और तो शतक बनाते हुए अपनी टीम के लिए 61 रन बनाएं। और अपनी टीम को जीत दिलाई। ब्लैक राइडर्स के कप्तान मयंक अग्रवाल ने मिनी स्टेडियम खेल मैदान में शानदार प्रदर्शन किया। एलाइड स्क्वायड के कप्तान आकाश लोहिया ने भी अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए खेल मैदान में शानदार प्रदर्शन किया। आज खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए भाजपा के जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, पार्षद रंगा नादम नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुमार तथा जोन कमिश्नर प्रवेश कश्यप ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष शिव अग्रवाल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि अर्जुन से यहां आयोजन बहुत शानदार चल रहा है। सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके प्रदर्शन की तारीफ की। और कहां की अग्रवाल समाज के खिलाड़ी पूरे छत्तीसगढ़ देश में खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर समाज का नाम रोशन करें।
आज सेमी फाइनल मैच में आकर्षक आतिशबाजी की गई। मिनी स्टेडियम गांधी चौक में क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष शिव अग्रवाल, सुनील सोथलिया, ओम मोदी,हरि बुधिया, सजन अग्रवाल गुड़ाखू, मनोज बेरीवाल, मोतीलाल सुल्तानिया, मोनील निशानियां, सुमित निशानियां पैरा बैडमिंटन राष्ट्रीय चैंपियन अभिजीत सखूजा मिनी स्टेडियम गांधी चौक पहुंचे थे। । इस आयोजन को सफल बनाने में अग्रोहा मित्र मंडल के आयोजन समिति के अनिल अग्रवाल, नितिन बेरीवाल,अंकुर अग्रवाल, अंशुमन जाजोदिया, कपिल जाजोदिया, अमेश बुधिया, शरद मुरारका, विपिन जाजोदिया, देवांश अग्रवाल,प्रत्यूष अग्रवाल, डॉक्टर आयुष अग्रवाल, अभिनय अग्रवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 25 दिसंबर से प्रारंभ हुए एपीएल में प्रतिदिन 4 मैच खेले गए। अग्रवाल समाज के युवाओं ने सभी मैचों में शानदार प्रदर्शन किया।
मयंक अग्रवाल ने शानदार शतकीय पारी खेली , 40 गेंदों में 123 रन बनाएं
मयंक अग्रवाल ने आज मिनी स्टेडियम खेल मैदान में इतिहास रचते हुए शानदार बल्लेबाजी की । ब्लैक राइडर्स टीम के कप्तान मयंक् ने छक्के की बौछार लगादी। उन्होंने 40 गेंदों में 123 रन बनाकर इतिहास रच दिया। जिसमें 18 छक्के शामिल है। आज मयंक अग्रवाल का खेल मैदान में खिलाड़ियों ने जोरदार स्वागत किया और उनके प्रदर्शन की सभी ने जमकर तारीफकी। लगातार चौकी छक्के लगाकर उन्होंने विरोधी टीम के खिलाड़ियों को पहली पारी में ही पस्त कर दिया। मयंक अग्रवाल की पारी ने क्रिकेट के खेल में मिनी स्टेडियम में इतिहास रच दिया। मयंक के परिवार के सदस्य भी मैदान में मौजूद थे। विधायक अमर अग्रवाल के हाथों सम्मानित होने वाले वाले मयंक अग्रवाल ने पूरी प्रतियोगिता के कई पुरस्कार जीते। मैं ऑफिस शरीफ के पुरस्कार के रूप में ₹21000 की नगद राशि प्रदान किया गया। बेस्ट बॉलर का खिताब सिद्धार्थ सिंगल को दिया गया। फिट प्लेयर का पुरस्कार तनय अग्रवाल, बेहतर बल्लेबाज का पुरस्कार भी मयंक अग्रवाल को प्रदान किया गया। सिद्धार्थ एवं मयंक को 11- 11 हजार की राशि प्रदान की गई। सेमी फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन करने पर प्रकाश व मयंक अग्रवाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अमर अग्रवाल के हाथों प्रदान किया गया।