Blog

अचानकमार टाइगर रिज़र्व में बाघिन और दो शावकों की आहट से पर्यटकों में खुशी की लहर

बिलासपुर। सोमवार को अचानकमार टाइगर रिज़र्व में जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों का उस समय रोमांच से भर गया जब बिलासपुर जंगल सफारी पहुंचे प्रभात कुमार विश्वकर्मा अपने परिवार के साथ एक बाघिन को उसके दो शावकों सामने देखा
इस दुर्लभ दृश्य को उन्होंने अपने कैमरे में कैद किया और वीडियो को रिज़र्व प्रबंधन के साथ साझा किया।
इस दौरान जिप्सी को ड्राइवर छोटेलाल मरकाम और गाइड गंगाराम साकत चला रहे थे । बाघिन और उसके शावकों का प्रत्यक्ष दर्शन पर्यटकों के लिए अत्यंत हर्ष का विषय रहा, जिससे जंगल सफारी का रोमांच और बढ़ गया।

अचानकमार टाइगर रिज़र्व में बाघों की संख्या में वृद्धि और उनके संरक्षण के प्रयासों के परिणामस्वरूप ऐसे दृश्य पर्यटकों को अधिक देखने को मिल रहे हैं। रिज़र्व के फील्ड डायरेक्टर मनोज पाण्डेय और डिप्टी डायरेक्टर गणेश यू.आर. ने इस सफलता पर समस्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं और पर्यटकों की खुशी में सहभागी बने।

ज्ञात हो कि अचानकमार टाइगर रिज़र्व में बाघों की संख्या में वृद्धि हो रही है, जिससे पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा देखा जा रहा है। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें पर्यटकों ने जंगल के बीच बाघ को चलते हुए देखा और उसकी तस्वीरें अपने कैमरे में कैद कीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *