Blog

अचानक क्लब के द्वारा 25 साल से जबड़ा पारा में अखंड नवधा रामायण चल रहा

121 से अधिक मंडली भजन गायन की दे चुकी है प्रस्तुति, नामदेव समाज के पदाधिकारी ने की आरती एवं पूजन

बिलासपुर। अचानक क्लब के तत्वाधान में जबड़ा पारा में चल रहे श्री अखंड नवधा रामायण मानस यज्ञ में नामदेव समाज के भी प्रबुद्ध जन शामिल हुए। आज छठवें दिन अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ नई दिल्ली के प्रदेश पदाधिकारी जिले के पदाधिकारी श्री नामदेव फाउंडेशन बिलासपुर के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिलहुए। श्री अखंड नवधा रामायण मानस यज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष कमलेश सोनी ने बताया कि आज से 25 साल पहले जबड़ा पारा मोनी बाबा मंदिर के पास अखंड नवधा रामायण शुरू किया गया था जो अनवरत चल रहा है । सिर्फ कोरोना कल में 2 वर्ष तक आयोजन नहीं हो सका लेकिन आज 25 साल में शहर के श्रद्धालु जन काफी संख्या में अखंड नवधा रामायण में प्रतिदिन शामिल हो रहे हैं। आचार्य पंडित विनय महाराज जी यहां पूजा अर्चना कराई जा रही है। 26 जनवरी को श्री अखंड नवधा रामायण मानस यज्ञ की शुरुआत हुई और 5 फरवरी को भंडारा विशाल सहस्त्रधारा यज्ञ के साथ मानस यज्ञ का समापन होगा तथा भंडारा का आयोजन किया जाएगा। 2 फरवरी तक 121 रामायण मंडली ने गायन वादन कर चुके हैं और 5 फरवरी तक 50 से अधिक मंडली आने की संभावना है। इस बार अखंड नवधा रामायण के मुख्य यजमान श्री शिव शंकर लाल वर्मा पूर्व सैनिक तथा श्रीमती पुष्प लता वर्मा प्रतिदिन आरती एवं पूजन में शामिल हो रहे हैं। आज अखिल भारतीय नामदेव महासंघ नई दिल्ली के पदाधिकारी ज्वाला प्रसाद नामदेव, कमल किशोर वर्मा एनपी नामदेव, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव,शिवराम चौधरी, कैलाश चंद्र वर्मा, राकेश वर्मा, बृज कुमार चौधरी, विवेक वर्मा अखिल वर्मा , संतोष नामदेव अखंड नवधा रामायण मानस यज्ञ में शामिल होकर पूजा कर आरती में भाग लिया। श्री अखंड नवधा रामायण को सफल बनाने में पार्षद विजय ताम्रकार , ममता ताम्रकार,पुष्पेंद्र मिश्रा, अनुपा मिश्रा, ,विकास ओझा ,कैलाश सोनी कार्यकारिणी अध्यक्ष सुरेंद्र श्याम तथा मनोज श्याम सहित श्रद्धालु जन जुटे हुए हैं। आज की आरती में नंदिनी ठाकुर, गंगोत्री के अलावा काफी संख्या में श्रद्धालु जन शामिल हुए। श्रवण कुमार श्याम ने अखंड नवधा रामायण की शुरुआत जबड़ा पारा मैदान में 25 साल पहले शुरू की थी उनके परिवार के सदस्य इससे आगे बढ़ा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *