Blog

अटल आवास से मिले 14 लाख की जांच हुई शुरू…पत्नी गायब…पुइस तलाश के जुटी

जिस घर से पैसा मिला,उस घर से पत्नी हुई फरार ,तलाश जारी

बिलासपुर।सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के नारियल कोठी, मधुबन स्थित अटल आवास की एक तंग गलियों में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक साधारण मजदूर के घर से पुलिस ने 14 लाख रुपये नकद बरामद किए। अलमारी में छुपाकर रखी गड्डियों में नमी और बदबू ने पुलिस को चौंका दिया
इशारा साफ था कि ये नोट काफ़ी समय से कहीं छिपाकर रखे गए थे।जबकि जिस घर से पैसा मिला है उस घर से युवक की पत्नी फरार हो गई है जिसकी तलाश की जा रही है।

दरअसल विजेंद्र बैस 38 साल मजदूरी करता है और पत्नी घरों में बर्तन धोती है। बावजूद इसके, कुछ दिनों में अचानक बढ़ा खर्च, नई स्कूटी की खरीद, दूसरे मोहल्ले में मकान निर्माण शुरू, और घर में बड़ा ताला लगाने की आदत ने पुलिस का ध्यान खींचा। शक गहराया और फिर कोतवाली, तारबहार और एसआईसीयू की संयुक्त टीम ने शनिवार को घर में छापामार कार्रवाई की।और घर से नगदी रकम 14 लाख बरामद किया ।

*अलमारी के बैग में छुपा 14 लाख का खज़ाना*

तलाशी के दौरान अलमारी से एक बैग मिला, जिसमें 500-500 के नोटों की गड्डियां भरी थीं। पूछताछ में विजेंद्र कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। अंततः उसने कबूल किया पैसा पत्नी लेकर आई थी।
नमी वाली गड्डियां, तेज बदबू रहस्य और गहरा
जप्त नोटों से निकल रही नमी और बदबू ने पुलिस को सोचने पर मजबूर कर दिया। की क्या यह गलत गतिविधि से जुड़ा पैसा है। या फिर किसी बड़े व्यक्ति ने रेड से बचाने के लिए पैसा मजदूर के घर में छिपाया है
या फिर पति-पत्नी किसी बड़े काले कारोबार की कड़ी फंसी हुई है।

*पत्नी बनी मुख्य किरदार अचानक हुई गायब*

विजेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी किसी को अलमारी छूने तक नहीं देती थी। चाबी हमेशा उसके पास रहती थी। घर के ताले से लेकर अलमारी तक, नियंत्रण पूरी तरह पत्नी का। कार्रवाई से ठीक पहले गायब होना पुलिस के संदेह को और मजबूत करता है।

*सिटी कोतवाली पुलिस कर रही है पहलुओं से जांच*

सिटी कोतवाली पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले के युवक की पत्नी की भी खोजबीन की जा रही है।पत्नी के पकड़ने के बाद खुलासा होगा कि आखिर इतना पैसा कैसे और कहां से आया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *