Blog

अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय में नए कुलपति की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज

कुलपति पद के लिए 96 आवेदन, स्क्रुटनी के बाद होगा नए कुलपति का चयन

बिलासपुर।अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय, बिलासपुर में नए कुलपति की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है। वर्तमान कुलपति का कार्यकाल आगामी 22 फरवरी को समाप्त हो रहा है, उससे पहले ही विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा नई कुलपति की नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई थी। निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन मंगाए गए थे, जिसकी अंतिम तिथि 29 दिसंबर तय की गई थी।राजभवन से मिली जानकारी के अनुसार कुलपति पद के लिए कुल 96 आवेदन प्राप्त हुए हैं। अब इन सभी आवेदनों की स्क्रुटनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पात्र अभ्यर्थियों की जांच के बाद चयन समिति द्वारा आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिसके उपरांत नए कुलपति के नाम की घोषणा की जाएगी।गौरतलब है कि अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद से अब तक दो कुलपति नियुक्त किए जा चुके हैं। विश्वविद्यालय के पहले कुलपति के रूप में प्रोफेसर गौरी दत्त शर्मा ने जिम्मेदारी संभाली थी, जबकि दूसरी बार प्रोफेसर अरुण दिवाकर नाथ वाजपेई को कुलपति नियुक्त किया गया।बीते 13 वर्षों में विश्वविद्यालय ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध और नवाचार के माध्यम से विश्वविद्यालय ने प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अब विश्वविद्यालय समुदाय को तीसरे कुलपति की नियुक्ति का इंतजार है, जिससे आगे की शैक्षणिक दिशा तय होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *