Blog

अटल विश्वविद्यालय की बड़ी मांगें, वित्त मंत्री ने दिया जल्द समाधान का भरोसा…

अटल विश्वविद्यालय के विकास पर मंथन, वित्त मंत्री का सकारात्मक आश्वासन

बिलासपुर ।अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय में आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय से जुड़ी कई अहम मांगें सामने रखी गईं।
विश्वविद्यालय के कुलपति इंडियन वाजपेई ने वित्त मंत्री के समक्ष बताया कि विश्वविद्यालय को जिस भूमि का आवंटन होना था, वह अब तक नहीं हो पाया है। लंबे समय से इस जमीन की आवश्यकता महसूस की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।कुलपति ने आग्रह किया कि विश्वविद्यालय के विकास के लिए इस भूमि का आवंटन जल्द किया जाए।इसके साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में पहले से बने गेस्ट हाउस को विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपने की मांग भी दोहराई। कुलपति ने बताया कि गेस्ट हाउस को लेकर कई बार आवेदन दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक यह विश्वविद्यालय को हस्तांतरित नहीं किया गया है।कार्यक्रम के दौरान कुछ नए विभाग खोलने की मांग भी रखी गई, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं मिल सकें।इन सभी मांगों पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सकारात्मक रुख अपनाया और भरोसा दिलाया कि विश्वविद्यालय से जुड़ी समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा संस्थानों के विकास को लेकर गंभीर है और आवश्यक मांगों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय प्रशासन और विद्यार्थियों ने वित्त मंत्री के आश्वासन पर संतोष जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *